दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ के नियंत्रण के लिए 5 और एक्सरे मशीन लगाई गई
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों के प्रवाह को व्यवस्थित करने के लिए पांच और एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं.
नई दिल्ली, 16 दिसंबर : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों के प्रवाह को व्यवस्थित करने के लिए पांच और एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं. शुक्रवार को एक ट्वीट में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा: "9 दिनों के भीतर, दिल्ली हवाई अड्डे ने सुरक्षा-जांच क्षेत्र में 5 एक्स-रे मशीनें स्थापित की हैं. अब यहां कुल 18 एटीआरएस/एक्स-रे मशीनें हो गई हैं. इसके चलते टी3 पर भीड़ कम हो गई है." कई लोगों ने टी3 टर्मिनल पर सुचारू संचालन के बारे में ट्वीट भी किया.
शरद अग्रवाल ने कहा, "वर्तमान में मैं दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर हूं. कोई भीड़ नहीं है, सभी काउंटर सुचारू रूप से और व्यवस्थित रूप से काम कर रहे हैं. आपने समयबद्ध और अच्छे प्रबंधन के साथ भीड़ को बहुत व्यवस्थित तरीके से संभाला."एक अन्य यूजर आनंद ने कहा, "दिल्ली हवाईअड्डे पर मैंने अब तक का सबसे सहज अनुभव किया है. 5 मिनट से भी कम समय में काम हो गया. विमान से कार तक 30 मिनट में पहुंच गया. बधाई हो." यह भी पढ़ें : वाशिंगटन डीसी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री, केजरीवाल का ‘मुफ्त की रेवड़ी’ बयान पर तंज
टी3 टर्मिनल पर यात्रियों के प्रवाह में सुधार के लिए उपायों के निदेशरें के बाद, हवाईअड्डे ने लोगों को प्रवेश द्वारों पर प्रतीक्षा समय के बारे में सूचित करना भी शुरू कर दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को एयरलाइनों को सभी चेक-इन और बैगेज ड्रॉप काउंटरों पर पहले से ही पर्याप्त मैनपावर की तैनाती के लिए लिखा था. मंत्रालय ने संबंधित प्रवेश द्वारों पर प्रतीक्षा समय के संबंध में एयरलाइंस के सोशल मीडिया फीड पर रीयल टाइम डेटा डालने का भी अनुरोध किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

