4 Year Old Girl Raped in Hathras: यूपी के हाथरस में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रिश्तेदार ने किया रेप, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूरे देश में 19 साल की दलित लड़की के साथ 4 उच्च जाति के पुरुषों द्वारा गैंगरेप और उसकी हत्या का विरोध किया जा रहा है. ये मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि हाथरस से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के हाथरस में सासनी में मंगलवार को एक 4 साल की बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया.
पूरे देश में 19 साल की दलित लड़की के साथ 4 उच्च जाति के पुरुषों द्वारा गैंगरेप और उसकी हत्या का विरोध किया जा रहा है. ये मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि हाथरस से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के हाथरस में सासनी में मंगलवार को एक 4 साल की बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सर्कल अधिकारी रूचि गुप्ता के बताया कि, " मामला दर्ज किया गया है. देश में युवा लड़कियों और महिलाओं पर अत्याचार का कोई अंत नहीं है. बलात्कार के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. बच्चियां और महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं. यह भी पढ़ें: सीतापुर: 3 साल की मासूम के साथ बलात्कार के बाद हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार
यह घटना एक महीने बाद आई है जब हाथरस में चार लोगों द्वारा एक 19 वर्षीय के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था. पीड़िता को अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया. पीड़िता ने कुछ दिनों बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया.
देखें ट्वीट:
Hathras: A 4-year-old girl was allegedly raped by her relative in Sasni area. Ruchi Gupta, Circle Officer says, "The accused has been arrested. A case has been registered." (13.11) pic.twitter.com/Xccs4CjIO8
— ANI UP (@ANINewsUP) October 14, 2020
इस घटना से देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था. जिसके बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इसका संज्ञान लिया. कोर्ट सोमवार को सुनवाई के दौरान रात में महिला के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन पर जमकर बरसे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

