देश

Amethi Horror: यूपी के अमेठी में एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के अमेठी में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानी नगर चौराहे पर बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है.

Amethi Horror: यूपी के अमेठी में एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश (Watch Video)
Representational Image | Pixabay

Amethi Horror: उत्तर प्रदेश के अमेठी में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानी नगर चौराहे पर बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हमले में स्कूल टीचर सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील कुमार (35) अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे और पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे.

गुरुवार की शाम कुछ असलहाधारी बदमाश उनके घर पहुंचे और उन्होंने सुनील पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. इस दौरान जब उनकी पत्नी और बच्चे उन्हें बचाने के लिए आगे आए, तो उन्हें भी गोली लग गई.

ये भी पढें: Video: रील बनाने के लिए ये कैसा पागलपन! अमेठी में साइन बोर्ड पर चढ़कर युवक ने किया पुलअप, वीडियो के लिए खतरे में डाली जान

एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या

हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद चारों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. यह घटना न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए एक बड़ा सदमा है.

पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोग और शिक्षक समुदाय इस हत्याकांड की कड़ी निंदा कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).