Video: रील बनाने के लिए ये कैसा पागलपन! अमेठी में साइन बोर्ड पर चढ़कर युवक ने किया पुलअप, वीडियो के लिए खतरे में डाली जान
रील का नशा लोगों पर बढ़ने लगा है. रील वीडियो बनाने के लिए ये लोग अपनी जान भी खतरे में डालने से पीछे नहीं हट रहे है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
- Read in
- English
Video: रील का नशा लोगों पर बढ़ने लगा है. रील वीडियो बनाने के लिए ये लोग अपनी जान भी खतरे में डालने से पीछे नहीं हट रहे है. ऐसा ही एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो उत्तरप्रदेश के अमेठी के नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है. जहांपर एक युवक शर्ट उतारकर हाईवे पर लगे साइन बोर्ड पर चढ़कर ही पुलअप मारने लगा.
बताया जा रहा है की सड़क से साइन बोर्ड का अंतर करीब 10 मीटर था. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये नेशनल हाईवे-931 का वीडियो है. इस वीडियो में देख सकते है की बिना डरे शख्स साइन बोर्ड पर लटककर पुलअप मार रहा है. इस शख्स को नीचे गिरने का भी डर नहीं लग रहा है. इसके वीडियो में लेट सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना भी बज रहा है. ये भी पढ़े: VIDEO: शादीशुदा प्रेमिका के घर में रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल
अमेठी के हाईवे पर साइन बोर्ड पर चढ़कर युवक ने मारे पुलअप
किलोमीटर के सांकेतिक बोर्ड पर पुशअप करता नजर आया युवक
जान हथेली पर डालकर सड़क से 10 मीटर ऊपर बोर्ड पर पुशअप कर रहा युवक
युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
सचिन नाम के इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो किया गया है पोस्ट @amethipolice @DmAmethi pic.twitter.com/QHc1hIUugZ
— News Time Nation amethi (@NtnAmethi) September 29, 2024
अमेठी की सड़कों पर खतरों के खिलाड़ी pic.twitter.com/K7vpYSEgEh
— Priya singh (@priyarajputlive) September 29, 2024
#अमेठी:अमेठी की सड़कों पर खतरों के खिलाड़ी,किलोमीटर के सांकेतिक बोर्ड पर पुशअप करता नजर आया युवक,जान हथेली पर डालकर सड़क से 10 मीटर ऊपर बोर्ड पर पुशअप कर रहा युवक,सचिन नाम के इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो किया गया है पोस्ट @amethipolice @DmAmethi pic.twitter.com/Qq5kCkgcCl
— AMETHI LIVE (@AmethiliveCom) September 29, 2024
इस वीडियो को कई ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. जिसके बाद अमेठी पुलिस ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है. पुलिस का कहना है की इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
देखने में आया है की कुछ दिनों से लोग रील बनाने के लिए कुछ भी कर रहे है और किसी भी तरह से पॉपुलर होना चाह रहे है. लेकिन ऐसे वीडियो बनाने के बाद ये सीधे हवालात भी पहुंच रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

