Kanpur Violence: कानपुर में बवाल के बाद एक्शन में पुलिस, 3 FIR-35 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर हिंसा के मामले में 40 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. वहीं, 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

(Photo Credits: Twitter)

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा के मामले में तीन प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. इनमें से दो FIR पुलिस की तरफ से जबकि तीसरी FIR मारपीट व तोड़फोड़ के शिकार हुए शख्स की ओर से दर्ज कराई गई है. FIR में 40 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. वहीं, 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के मुताबिक आरोपियों की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और बुल्डोजर भी चलेगा. Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर मारा गया

पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि कानपुर हिंसा में 13 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि इलाके की बेगमगंज यतीमखाना नई सड़क इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक, घटना की गंभीरता को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिसमें 12 कंपनी और एक प्लाटून पीएसी शामिल है.  उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस किसी भी स्थिति स्थिति में शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने देगी.

पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि पुलिस को पर्याप्त वीडियो फुटेज मिले हैं. इसके जरिए दंगाईयों की पहचान की गई है. स्थानीय लोगों से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें. उपद्रवियों पहचानने में हमारी मदद करें.

कानपुर हिंसा को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने कहा "भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने भड़काऊ बयान दिए जिससे कानपुर में हिंसा भड़क गई." वहीं बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कानपुर में दंगा व हिंसा भड़कना अति-दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व चिन्ताजनक तथा पुलिस खुफिया तंत्र की भी विफलता का द्योतक है.

क्या है पूरा मामला

कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने वहां की दुकानों को बंद करने की कोशिश की, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया. इसी विवाद पर दोनो गुट आपस में टकर गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई. पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. मौके पर पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए. बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया गया. अब पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स