थल सेना: कश्मीर घाटी में 300 आतंकवादी सक्रिय, 250 से अधिक घुसपैठ करने की फिराक में
थल सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि करीब 300 आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं, जबकि 250 से अधिक आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं.
श्रीनगर: थल सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि करीब 300 आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं, जबकि 250 से अधिक आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं. सेना के 15 वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संवाददाताओं को बताया, “250 से ज्यादा आतंकवादी भारतीय सरजमीं में घुसपैठ करने की फिराक में हैं.
हमारी सेना सतर्क है और उन्हें रोकने के लिए तैयार है.'' उन्होंने कहा कि सेना की पूरी कोशिश होगी कि वह आतंकवादियों को भारतीय सरजमीं में नहीं घुसने दें. सेना के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में करीब 300 आतंकवादी सक्रिय हैं.
संबंधित खबरें
India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने स्टार्टअप्स को दिया 'मातृभाषा' का मंत्र, एथिकल टेक्नोलॉजी और स्वदेशी समाधानों पर दिया जोर
Neha Singh Is Not Suspended: Galgotias University ने प्रोफेसर नेहा सिंह के निलंबन से किया इनकार
गुजरात हाई कोर्ट का अहम फैसला: पति द्वारा पत्नी को बिना बताए रात भर मायके में रुकने पर थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं, 23 साल बाद आत्महत्या के मामले में शख्स बरी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कृषि में AI को बताया 'प्रेडिक्टिव गवर्नेंस'; किसानों के लिए बनेगा 'डिजिटल दोस्त'
\