जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में बर्फ के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक दिन पहले हुए हिमस्खलन में दबे तीन लोगों के शव शनिवार को खोज एवं बचाव दल ने बाहर निकाले.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu And Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले में एक दिन पहले हुए हिमस्खलन (Avalanche) में दबे तीन लोगों के शव शनिवार को खोज एवं बचाव दल ने बाहर निकाले.
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पहलगाम-अरु रोड पर बर्फ हटाने की एक मशीन पर सवार चार लोग हिमस्खलन में फंस गए थे.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने हिमस्खलन में दबे तीन लोगों के शव बरामद किए हैं.’’ यह भी पढ़े- श्रीनगर: ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को शुक्रवार जिंदा बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात के चलते हिमस्खलन हुआ है जिससे अधिकारियों ने लोगों को संवेदनशील इलाकों में ना जाने का परामर्श जारी किया है.
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Jammu And Kashmir Wins Maiden Ranji Trophy Title: जम्मू-कश्मीर बना पहली बार चैंपियन, पारस डोगरा की कप्तानी में कर्नाटक को हराकर रचा इतिहास
\