उत्तर प्रदेश में खदान ढहने से 2 मजदूरों की मौत
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मारकुंडी इलाके में शुक्रवार की शाम को एक पत्थर की खदान के ढहने से उसमें दबे दो मजदूरों के शव को बाहर निकाला गया. पहले तीन मजदूरों को बचाया जा चुका है और नाजुक हालत में उन्हें वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मारकुंडी इलाके में शुक्रवार की शाम को एक पत्थर की खदान के ढहने से उसमें दबे दो मजदूरों के शव को बाहर निकाला गया. पहले तीन मजदूरों को बचाया जा चुका है और नाजुक हालत में उन्हें वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन सभी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. एक मजदूर के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है.
यह हादसा शुक्रवार की शाम को एक पत्थर की खदान के ढहने से हुआ. बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल को बुलाया गया था.
इस बीच, घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. उन्होंने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं.
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Chitrakoot School Video: चित्रकूट में शिक्षा के मंदिर में अजीब मामला, सरकारी स्कूल में छात्राओं से कराई जा रही थी मालिश; प्रधानाध्यापिका निलंबित
Prashant Giri Attacked: मांसाहारी भोजन की फोटो वायरल होने के बाद कानपुर में मंदिर के पुजारी 'गोलू पंडित' पर भीड़ का हमला, पुलिस ने कराया बचाव (Watch Video)
\