Sindhudurg Shocker: पुणे से घुमने गए तीन पर्यटक डूबे, तारकरली के समुद्र में डूबने से 2 की मौत, एक की हालत गंभीर
पुणे के हडपसर से तारकरली में पर्यटन के लिए गए 2 युवक समुद्र में डूब गए हैं. तो वहीं बताया गया है कि एक की हालत गंभीर है.
सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र: पुणे के हडपसर से सिंधुदुर्ग के तारकरली में पर्यटन के लिए गए 2 युवक समुद्र में डूब गए हैं. तो वहीं बताया गया है कि एक की हालत गंभीर है.तारकरली में पर्यटन के लिए आए 2 युवक समुद्र में डूब गए. तो वहीं एक युवक की हालत गंभीर है और उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. ये पर्यटक पुणे के हडपसर से घुमने के लिए गए थे.
इसी दौरान 5 लोग समुद्र में उतरे थे.लेकिन पानी का अनुमान नहीं होने के कारण 3 युवक डूब गए. बचाव दल ने डूबे युवकों को बाहर निकाला. युवकों को तुरंत एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया.ये भी पढ़े:Mumbai Shocker: पिकनिक मनाने गए मुंबई के 3 स्टूडेंट्स की तालाब में डूबकर मौत, रायगड के खालापुर की घटना से परिसर में मची खलबली
तारकरली एमटीडीसी के समुद्र में हुई घटना
यह दिल दहला देने वाली घटना तारकरली एमटीडीसी के पास समुद्र तट पर हुई.पुणे हडपसर से कुल 5 लोग घुमने के लिए तारकरली गए थे. 5 लोग समुद्र में उतरे थे. जिसमें से 3 लोग पानी में डूब गए. पानी की गहराई का अंदाजा नहीं आने की वजह से ओंकार भोसले, शुभम सोनवने और रोहित कोळी पानी में डूब गए.
पर्यटकों को डूबता देख लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया
जब तीनों युवकों को डूबते देखा गया तो स्थानीय लोगों ने समुद्र के पानी में बचाव कार्य शुरू किया. तीन लोगों को निकाला गया. उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया.डॉक्टरों ने रोहित कोळी (21), शुभम सुनील सोनावणे (22) को मृत घोषित कर दिया .तो वही ओंकार रामचन्द्र भोसले (23) की हालत गंभीर बताई जा रही है.उसका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.