एक तरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को भेजी फांसी के फंदे वाली तस्वीर, शादी के लिए कर रहा है ब्लैकमेल
एक तरफा प्यार युवती के लिए सिरदर्द बन चुका है. उसके कॉलेज का युवक लगातार उसे शादी के लिए ब्लैकमेल किए जा रहा है. युवती की मुलाकात अस्पताल में नौकरी के दौरान कॉलेज के एक सीनियर से हुई जो एक इवेंट कंपनी चलाता है...
एक तरफा प्यार युवती के लिए सिरदर्द बन चुका है. उसके कॉलेज का एक युवक लगातार उसे शादी के लिए ब्लैकमेल किए जा रहा है. युवती की मुलाकात अस्पताल में नौकरी के दौरान कॉलेज के एक सीनियर से हुई जो एक इवेंट कंपनी चलाता है. एक इवेंट के दौरान युवती को उसकी जरुरत हुई इसलिए युवती ने उसे एक बार फोन किया था. जिसके बाद युवक उसे लगातार कॉल करने लगा. शुरुआत में तो युवती उससे बात करती थी लेकिन धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी. युवक उससे शादी करने के लिए कहने लगा. युवती ने उसकी शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया. शादी से इनकार करने पर आरोपी युवक उसे फांसी का फंदा गले में डाले हुए और हाथ की नस काटकर फोटो भेज दी. इस घटना के बाद से युवती काफी डर गई. ऑफिस जाने के दौरान युवक उसका लगातार पीछा करता था. जिसकी वजह से युवती ने अपनी नौकरी छोड़ दी और खुद को घर में कैद कर लिया.
शादी से मना करने पर युवक युवती की तस्वीरें अलग-अलग वेब साइट्स पर पोस्ट कर उन पर अश्लील कमेंट्स कर रहा है. जिसकी वजह से पीड़ित लड़की ने घर निकलना बंद कर दिया है.
यह भी पढ़ें: सरफिरे आशिक ने लड़की पर चाकू से किए 38 वार, 6 साल से करता था एकतरफा प्यार
युवती अपनी मां के साथ अपने ननिहाल में रहती हैं. ये बात जब युवती की मां को पता चली तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की तहकीकात जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

