गलवान घाटी में शहीद हुए जवान गुरबिंदर सिंह की इस साल होनी थी शादी : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

17 Jun, 23:55 (IST)

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए सिपाही गुरबिंदर सिंह के रिश्तेदार जगसीर सिंह ने बताया कि गुरबिंदर की पिछले साल सगाई हुई थी और इस साल उनकी शादी की योजना थी. जगसीर सिंह ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि गुरबिंदर की पिछले साल सगाई हुयी थी और ‘‘जब वह छुट्टी पर आने वाले थे तो इस साल उसकी शादी की योजना थी.’’

17 Jun, 22:44 (IST)

झारखंड में आज कोरोना वायरस के 56 पॉजिटिव केस, 1 मौत और 30 डिस्चार्ज मामले रिपोर्ट किए गए. राज्य में कुल पॉजिटिव मामले अब 1895 जिनमें 10 मौतें और 1151 ठीक और डिस्चार्ज लोग शामिल हैं: झारखंड सरकार

17 Jun, 22:01 (IST)

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई है. उनका पटना के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.

17 Jun, 21:12 (IST)

लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के प्रमुख जनरलों के बीच जारी बातचीत खत्म हो गई है. किसी तरह के जमीनी बदलाव और मतभेद के न होने के कारण बातचीत का कोई नतीजा निकल कर नहीं आया. आने वाले दिनों में और अधिक वार्ता की जाएंगी.

17 Jun, 21:01 (IST)

महाराष्ट्र में 3307 नए कोविड-19 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए. जबकि 114 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया.

17 Jun, 20:55 (IST)

हरियाणा में 560 नए कोविड-19 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए. इसके साथ कुल मामलों की संख्या 8832 हो गई है. इसमें से सक्रिय मामलों की संख्या 4750 है. 

17 Jun, 20:43 (IST)

वाराणसी में ज्यादा बारिश के बाद जगह-जगह जमा हुआ पानी, लोगों को भारी दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना.

17 Jun, 20:32 (IST)

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना वायरस के 391 नए मामले और 11 मौतें रिपोर्ट हुई. कुल मामले 11,909 और मरने वालों की संख्या 506 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

17 Jun, 19:52 (IST)

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है: दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री का कार्यालय

17 Jun, 18:15 (IST)

आंध्र प्रदेश: कृष्णा जिले के वेदाद्री गांव में एक ट्रैक्टर के लॉरी से टक्कर में ट्रैक्टर पर सवार सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया, "दुर्घटना के समय ट्रैक्टर में 26 लोग थे. घायलों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है."

Read more


नई दिल्ली. यूपी के ग्रेटर नोएडा में स्थिति एक ऑटो पार्ट्स कंपनी के गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई. आग की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है. वहीं दूसरी तरफ भारत-चीन के बीच लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच सोमवार रात को हिंसक झड़प की जानकारी कल सामने आई थी. बताना चाहते हैं कि इस हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं.

दूसरी तरफ इस घटना में चीन की बहुत नुकसान हुआ है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक चीन के 40 से अधिक सैनिक हताहत हुए हैं. जिनमें से कई की मौत हुई है तो कई घायल हुए हैं. हालांकि हमेशा की तरह चीन ने इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

झड़प की जगह पर चीनी सेना ने भारतीय सेना की छोटी टुकड़ी पर हमला किया जो कि उस समय गश्त पर थे. इसमें कमांडिंग आफिसर के साथ ही कई जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना