VIDEO: सद्भावना एक्सप्रेस से हो रही थी 163 कछुओं की तस्करी! पुलिस ने किए बरामद, मुरादाबाद में GRP की बड़ी कार्रवाई
मुरादाबाद की जीआरपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सद्भावना एक्सप्रेस से 163 प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया. सभी कछुओं को जब्त किया गया है.
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद की जीआरपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सद्भावना एक्सप्रेस से 163 प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया. सभी कछुओं को जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ हरदोई से लुधियाना जा रही है सद्भावना एक्सप्रेस में जब चेकिंग की जा रही थी तो इस दौरान एक महिला संदिग्ध हालत में दिखाई दी.
उसकी बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से 163 प्रतिबंधित कछुए मिले. इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @the_midpost नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है.ये भी पढ़े:VIDEO: ‘पालतू तोता हो गया गुम, ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा 5 हजार का ईनाम’, मुरादाबाद की महिला ने शहर में लगवाएं पोस्टर, वीडियो आया सामने
163 कछुओं को जीआरपी ने किया बरामद
मुरादाबाद: जीआरपी को मिली बड़ी कामयाबी, सदभावना एक्सप्रेस ट्रेन से 163 प्रतिबंधित कछुए बरामद। उन्नाव की महिला से कछुए बरामद, जो हरदोई से लुधियाना जा रही ट्रेन में थे। @moradabadpolice ने मामले की जांच शुरू की। #Moradabad #WildlifeCrime #PoliceSuccess pic.twitter.com/sGrgkyFFyQ
— The MidPost (@the_midpost) January 21, 2025
जीआरपी पुलिस का बयान
जीआरपी थाना निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने जानकारी दी कि हरदोई से लुधियाना जा रही सद्भावना एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान महिला को संदिग्ध स्थिति में देखा गया.तलाशी लेने पर महिला के पास से 163 प्रतिबंधित कछुए मिले. महिला ने पूछताछ में अपना रुखसाना बताया है और ये भी जानकारी दी है की वह उन्नाव की रहनेवाली है. इस मामले में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.
तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक वशिष्ठ ने कहा कि यह मामला वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन है. कछुओं को वन विभाग को सौंपा जाएगा, और महिला से पूछताछ के आधार पर इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी. वन्यजीवों को लेकर ये एक बड़ी कार्रवाई की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

