हैदराबाद:15 साल की बच्ची ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर रुकवाई अपनी शादी

15 साल की बच्ची ने चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 109 पर शुक्रवार को फोन कर अपनी शादी रुकवा दी. उसकी शादी 21 साल के लड़के से होने वाली थी लेकिन ऐन मौके पर पुलिस को खबर कर बच्ची ने बहुत ही साहसपूर्ण कदम उठाया...

बाल-विवाह (Photo Credit- PTI)

15 साल की बच्ची ने चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 109 पर शुक्रवार को फोन कर अपनी शादी रुकवा दी. उसकी शादी 21 साल के लड़के से होने वाली थी लेकिन ऐन मौके पर पुलिस को खबर कर बच्ची ने बहुत ही साहसपूर्ण कदम उठाया. दसवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा शायद दसवीं की आखिरी परीक्षा देने वाली थी, लेकिन उसके मां-बाप परीक्षा न देने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे. बच्ची की शादी शुक्रवार सुबह 11:20 बजे थी और बच्ची ने किसी तरह सुबह 9 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 109 पर कॉल कर अपनी शादी के बारे में इन्फॉर्म कर दिया. चाइल्ड वेलफेयर अथॉरिटी और महिला अधिकारी रचाकोंडा पुलिस स्टेशन से शादी वाली जगह पहुंचे और शादी रुकवा दी.

लोकल चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट अच्युता राव के NGO बलला हक्कुला संघम (Balala Hakkula Sangham) को जब इस केस के बारे में पता चला तो, उन्होंने तुरंत पुलिस को अलर्ट कर दिया और बच्ची को वहां से निकाल लिया. बच्ची ने उन्हें बयान में बताया कि वो पढ़ना चाहती है, लेकिन उसने मां बाप उसकी पढ़ाई के खिलाफ हैं. शुरुआत में बच्ची की उम्र को लेकर काफी कन्फ्यूजन हुआ, क्योंकि बच्ची कह रही थी कि वो माइनर है. लेकिन उसके मां-बाप ने उसका जो आधार कार्ड दिखाया उसके अनुसार वो 18 साल की थी. बच्ची के स्कूल रिकॉर्ड और जांच पड़ताल के बाद पता चला कि वो सच में माइनर है.

यह भी पढ़ें: जोधपुर में एक और बाल-विवाह रद्द, कोर्ट ने सुनाया यह बड़ा फैसला

पुलिस ने बच्ची के मां-बाप को मंडल (Mandal Revenue Officer) मंडल रेवेन्यु ऑफिसर उप्पल के सामने पेश किया और 107 CrPC के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया. छोड़ने से पहले, बच्ची के मां-बाप की काउंसिलिंग की गई और दोबारा न दोहराने की चेतावनी दी. बच्ची के मां-बाप का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानी है. इसलिए वो मरने से पहले लड़की की शादी कर देना चाहते हैं. शादी रोकने वाले एक एक्टिविस्ट ने बताया कि बच्ची की जिससे शादी होने वाली थी वो उसका करीबी रिश्तेदार है और ड्राईवर की नौकरी करता है. बच्ची को निंबोलीआड्डा शेल्टर (Nimboliadda shelter home) होम भेज दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड