वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- सरकार ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं: 13 दिसंबर 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

नागरिकता सशोधन बिल को लेकर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि संसद में भले ही इस बिल को कर दिया गया है. लेकिन इस बिल को केरल में में लागू नहीं किया जाएगा.

13 Dec, 23:41 (IST)

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में हिंसक रूप ले लिया. इसे एनआरसी का विरोध भी माना जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. वे रेल पटरियों और राजमार्गो पर धरना दिया, जिससे ट्रेन सेवाएं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडंगा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारी स्टेशन मास्टर के केबिन में घुस गए, टिकट काउंटर पर लूटपाट की, उसके बाद आग लगा दी.

13 Dec, 22:57 (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडियन वोमेन प्रेस कॉर्प्स में आरोप लगाया कि नव-संशोधित नागरिकता अधिनियम सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा एक डिजाइन के तहत इतिहास को बदलने का प्रयास है.

13 Dec, 22:21 (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक नया विवाद खड़ा कर दिया. यह विवाद उनके कथित तौर पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के हर परिवार से 11 रुपये व एक पत्थर मांगे जाने की वजह से खड़ा हुआ है. यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री कद के किसी भाजपा नेता ने मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से योगदान देने को कहा है.

13 Dec, 21:21 (IST)

एक सर्वे में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यदि अभी चुनाव हों तो भारतीय जनता पार्टी को 42 सीटें मिल सकती हैं. सर्वे में शुक्रवार को कहा गया कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीतने वाली बीजेपी को अभी मतदान होने की स्थिति में बहुमत प्राप्त हो सकता है.

13 Dec, 20:30 (IST)

जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले से सटी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा अकारण की गई गोलीबारी में दो भारतीय जवान घायल हो गए है. घायल जवानों को तत्काल मेडिकल सहायता दी गई. दोनों जवानों को मामूली चोटें आईं है.

13 Dec, 19:22 (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के खिलाफ है, जो अब कानून बन गया है. उन्होंने कहा कि वे इसका विरोध करते हैं. आईएएनएस से बातचीत में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि पार्टी नए कानून का विरोध जारी रखेगी.

13 Dec, 18:26 (IST)

उत्तराखंड: क्षेत्र में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के मद्देनजर कल पिथौरागढ़ में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे.

13 Dec, 17:48 (IST)

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस बार भूकंप का केंद्र चमोली के पास रहा जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है.

13 Dec, 16:49 (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था में सुधार करने और निवेश बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसका असर दिखाई दे रहा है. देश में निवेश बढ़ रहा है.

13 Dec, 16:09 (IST)

मालदीव से एक प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर है. दिल्ली में आज उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है.

Read more


नागरिकता सशोधन बिल 2019 लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस बिल पर अपना हस्ताक्षर कर मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही यह कानून बन गया और पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता साफ हो गया. वहीं इस बिल को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पिनराई विजयन ने कहा कि संसद में भले ही इस बिल को पास कर दिया गया है. लेकिन इसे केरल में लागू नहीं किया जाएगा.

वहीं असम में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. दीपक कुमार की जगह जिले की कमान मुन्ना प्रसाद गुप्ता सौंपी गई है. गुप्ता इससे पहले आईजीपी (प्रशिक्षण एवं सशस्त्र पुलिस में) तैनात थे.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

देश की राजधानी दिल्ली में 2012 में निर्भया से गैंगरेप करने वाले चारों आरोपियों को सात साल बाद भी फांसी नहीं दी गई. आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए इसको लेकर निर्भया की मां के साथ पूरा देश गुनहगारों को सजा देने की मांग कर रहा है. इन गुनहगारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने को लेकर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना