दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर 1306 लोगों पर ठोंका गया जुर्माना, कुल 5.4 लाख से अधिक का काटा गया चालान

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मास्क नहीं पहनने पर 1,306 लोगों पर जुर्माना ठोंका. इसके साथ ही अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में मास्क नहीं पहनने वाले कुल 5,01,328 लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका है.

मास्क (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 22 नवंबर: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से बचाव के लिए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मास्क (Mask) नहीं पहनने पर 1,306 लोगों पर जुर्माना ठोंका. इसके साथ ही अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में मास्क नहीं पहनने वाले कुल 5,01,328 लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर चालान मास्क नहीं पहनने और इसके बाद सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर किए गए हैं.

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए 3,378 लोगों पर जुर्माना ठोंका गया है. विभिन्न कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए अभी तक कुल 5,40,580 चालान जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, आज सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में मापी गई

दिल्ली पुलिस बाद में अपराधी द्वारा किसी भी विवाद या दावे को खत्म करने के लिए उल्लंघन की रिकॉडिर्ंग भी कर रही है. सदर बाजार, लाजपत नगर, सरोजनी नगर आदि जैसे व्यस्त बाजारों पर जोर दिया जा रहा है, जहां काफी भीड़ रहती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात