एजेंसी न्यूज

MP: घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर युवक ने चलाई गोलियां, 12 साल के बच्चे की मौत

मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर एक युवक ने शराब के नशे में ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

MP: घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर युवक ने चलाई गोलियां, 12 साल के बच्चे की मौत
सांकेतिक तस्वीर (Photo Credits: twitter )

भिंड (मप्र), 4 जनवरी: मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर एक युवक ने शराब के नशे में ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. Urinated On Woman: महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी के खिलाफ Air India का एक्शन, यात्री पर लगाया 30 दिन का बैन

अधिकारी ने बताया कि यह घटना नयागांव पुलिस थाने के कोट गांव में मंगलवार की देर शाम को हुयी . उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य अरोपी एवं उसके एक सहयोगी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि कोट गांव के रहने वाले विकास सिंह के घर के सामने गांव के ही पिंटू शर्मा शराब के नशे में आए दिन पेशाब करता था. उन्होंने बताया कि विकास ने कई बार घर के सामने पेशाब करने के लिए पिंटू को मना किया, लेकिन वह नहीं माना.

उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार की दोपहर पिंटू फिर पेशाब करने लगा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गयी और विकास ने थाने में इसकी शिकायत भी की थी. इसके बाद पिंटू वहां से चला गया. लेकिन कुछ देर बाद शाम को वह वापस आया और घर पर खड़े लोगों पर बंदूक से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें गोलू वैश्य (22), विकास राजावत (20) एवं विष्णु वैश्य (12) घायल हो गए.

चौहान ने कहा कि तीनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला चिकित्सालय भिण्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों की गभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर भेज दिया.

उन्होंने बताया कि इनमें से 12 वर्षीय बच्चे विष्णु ने बुधवार को तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

उन्होंने बताया इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी पिंटू (25) एवं उसके एक सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चौहान ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है. इसी बीच, नयागांव थाना प्रभारी केके दुबे ने ‘’ से कहा कि आरोपी ने बंदूक से कई गोलियां चलाई हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).