पश्चिम बंगाल में कुछ घंटों की बारिश से 12 लोगों की मौत, CM ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना (View Tweet)
(Photo Credits: Pixabay)

पश्चिम बंगाल: राज्य में कुछ घंटों की बारिश ने 12 परिवारों के लिए दुख का पहाड़ खड़ा कर दिया. दरअसल, सोमवार की रात यहां बारिश के चलते करंट फैलने से 9 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 6 लोग पूर्वी बर्दवान, 2 लोग पश्चिम मेदिनीपुर व 1 पुरुलिया से हैं. इसके अलावा नादिया में पंचिल ढहने से 2 लोगों की जान चली गई. वहीं, दक्षिण 24 परगना में तूफान के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक रात में कुछ घंटों की बारिश में 12 लोगों की मौत पर सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल साइट X पर लिखा- राज्य के आपदा प्रतिक्रिया बल पीड़ितों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. साथ ही पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में कुछ घंटों की बारिश से 12 लोगों की मौत