Schoolgirl Dies In Chennai Road Accident: चेन्नई में पानी के टैंकर की चपेट में आई 10 साल की बच्ची, मौत
Road Accident (Photo Credits Twitter)

चेन्नई, 21 अगस्त: यहां सोमवार को एक 10 वर्षीय लड़की की उस समय मौत हो गई, जब वह मां के साथ जिस स्कूटी पर जा रही थी उसका संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गईं उनके पीछे तेज गति से आ रहा पानी का एक टैंकर बच्‍ची के ऊपर से गुजर गया लियोरा श्री अपनी मां कीर्ति (30) के साथ स्कूल जा रही थी स्कूटी चलाते समय कीर्ति ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और दोनों मां-बेटी सड़क पर गिर गईं.

पुलिस ने बताया कि टैंकर से कुचलने के बाद लड़की की मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया पुलिस ने बताया कि लियोरा श्री शहर के मडिपक्कम इलाके में एक निजी स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा थी और कीर्ति उसी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करती है.

कीर्ति के रिश्तेदारों ने बाद में पुलिस स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया और कहा कि टैंकर और लॉरियां लापरवाह तरीके से और तेज गति से चलकर मोटर चालकों के लिए खतरा पैदा कर रही हैं उन्होंने मौके से भागे ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.