Tamil Nadu Shocker: तमिलनाडु में शराब पीने से 10 लोगों की मौत, सीएम एमके स्टालिन ने दिए सीबी-सीआईडी जांच के आदेश
Credit -Pixabay

Tamil Nadu Shocker: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया है और कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना समेत कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही घटना की सीबी-सीआईडी ​​जांच के आदेश दिए हैं. अब एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर और रजत चतुर्वेदी को नया एसपी नियुक्त किया गया है. बता दें, यह मामला 18 जून को कल्लकुरिची टाउन पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर करुणापुरम इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों में से ज्यादातर लोग दिहाड़ी मजदूर थे. उन्होंने कथित तौर पर करुणापुरम विक्रेता से शराब खरीदी थी. शराब जहरीली होने से मौत की आशंका जताई जा रही है.

तमिलनाडु में शराब पीने से 10 लोगों की मौत