मुख्य समाचार
तुलसी, सुन्थी और दालचीनी का आयुष क्वाथ बढ़ाएगा रोग प्रतिरोधक क्षमता
IANSकोरोना से निपटने के लिए सरकार लगातार रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. आयुष मंत्रालय ने आयुष क्वाथ के नाम से गोली या चूर्ण में मिश्रण उपलब्ध कराने का फैसला किया है.
प्रवासी राजस्थानियों और प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के लिए विशेष तंत्र : डॉ रघु शर्मा
Bhashaडॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ मंत्रणा कर उन्हें सकुशल घर वापस लाने की योजना बना रहे हैं।
जावेद अख्तर ने इंस्टाग्राम पर बनाया पेज
Bhashaउनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आज़मी ने इंस्टाग्राम पर उनका स्वागत किया।
मालगाड़ी से सामानों को चढ़ाने-उतारने में अनुचित देरी करने वाले ग्राहकों पर जुर्माना लगाएगा रेलवे
Bhashaरेलवे ने इससे पहले बंद के दौरान इस तरह की देरी के लिए दो तरह के शुल्क - विलंब शुल्क और घाट शुल्क को माफ कर दिया था।
कोरोना वायरस: स्पेन में 44 दिनों बाद सड़कों पर निकले बच्चे
Bhashaकरीब 44 दिनों तक बच्चों के घरों में रहने के बाद स्पेन की सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों को रविवार सुबह पहली बार घर से बाहर आने की इजाजत दी. वे अब अपने माता-पिता में से किसी एक के साथ घर के एक किलोमीटर तक के दायरे में एक घंटे तक सैर कर सकेंगे.
कोलकाता नगर निगम ने अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को बर्खास्त करने के लिये महापौर से अनुमति मांगी
Bhashaकेएमसी के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने इस संबंध में महापौर फरहाद हाकिम को पत्र लिखकर बर्खास्तगी की अनुमति देने का अनुरोध किया है।
ट्विटर ने मेरा हैंडल ब्लॉक किया : अनंत कुमार हेगड़े
Bhashaउत्तर कन्नड़ से सांसद हेगड़े ने कंपनी के ‘‘डिजिटल उपनिवेशवाद’’ के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।
गुजरात में कोविड-19 की स्थिति इटली, स्पेन, फ्रांस से बेहतर: अधिकारी
Bhashaराज्य की प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने संवाददाताओं से कहा कि यह मुख्यत: लॉकडाउन और विदेशों से लौट रहे लोगों के लिए नियंत्रण रणनीति जैसे कदमों की वजह से है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढकर 259 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गोपालगंज जिले में दो पुरुषों (19 एवं 60 वर्ष) और दो महिलाओं (50 एवं 60 वर्ष) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
श्रद्धालुओं की अनुपस्थिति में खुले गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट, चारधाम यात्रा आरंभ
Bhashaअक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का आरंभ हो गया. हांलांकि, कोविड-19 के साये में शुरू हुई इस यात्रा से फिलहाल श्रद्धालुओं को दूर ही रखा गया है.
प.बंगाल: केन्द्र की टीमों ने कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया
Bhashaकोलकाता में ठहरी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी अपूर्व चंद्र के नेतृत्व वाली टीम ने शहर के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में गार्डन रीच, इकबालपुर, खादरपुर, मोमिनपुर और कालीघाट इलाकों का दौरा किया। कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी उनके साथ थे।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोविड-19 टीके का उत्पादन तीन सप्ताह में शुरू कर सकता है सेरम इंस्टीट्यूट
Bhashaपुणे स्थित कंपनी सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उन सात वैश्विक कंपनियों में शामिल है, जिसके साथ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने टीके के उत्पादन के लिये साझेदारी की है।
मेरे मामले में लोगों को गलतफहमी हुई और गलत जानकारियां फैलाई गईं: कनिका कपूर
Bhashaकनिका को 20 मार्च को संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच ब्रिटेन से देश लौटने के बावजूद स्वयं को पृथक-वास में नहीं रखने और लापरवाही बरतने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
वाधवान बंधुओं को सीबीआई ने हिरासत में लिया: महाराष्ट्र के गृह मंत्री
Bhashaवाधवान बंधु धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी हैं और वे 21 फरवरी से जमानत पर बाहर थे। इस माह के प्रारंभ में उन्हें तब पकड़ लिया गया था जब वे लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुंबई से महाबलेश्वर जा रहे थे।
जनता लड़ रही है कोरोना के खिलाफ जंग, लापरवाही के प्रति रहें सजग : मोदी
Bhashaमोदी ने रविवार को अपने बात’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि, आज, पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन, इस लड़ाई का सिपाही है, लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है। आप कहीं भी नज़र डालिये, आपको एहसास हो जायेगा कि भारत की लड़ाई जनता द्वारा लड़ी जा रही (पीपुल ड्रिवेन) है।’’
कोविड-19 प्रभाव: सेवा क्षेत्र की कंपनियों में बढ़ सकता है ‘घर से काम’ करने का चलन
Bhashaदेश के 180 अरब डॉलर के सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के समक्ष लॉकडाउन अवधि के दौरान कारोबार की निरंतरता सुनिश्चित करने की चुनौती थी। लेकिन आज एक माह बाद उद्योग के कार्यकारी इसे एक अवसर के रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है कि वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) से जो लागत और उत्पादकता में लाभ का परिदृश्य उभरा है, उससे सिर्फ आईटी क्षेत्र को ही फायदा नहीं होगा। भविष्य में बैंकों सहित सेवा क्षेत्र की विभिन्न कंपनियो में दफ्तर में बैठकर काम करने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो जाएगी।
इटली में लॉकडाउन में ढील के बाद वायरस को लेकर गड़बड़ियों पर होगा अध्ययन
Bhashaइटली यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है और अमेरिका के बाद सबसे अधिक इसी देश में 26 हजार लोगों की इस घातक वायरस से मौत हुई है. इटली में सबसे पहले यह मामला 21 फरवरी को सामने आया और उस समय विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बात पर जोर दे रहा था कि वायरस पर ‘‘नियंत्रण किया जा सकता है.’’
वुहान के अस्पतालों में कोविड-19 के मामले शून्य हुए: अधिकारी
Bhashaचीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के एक प्रवक्ता मी फेंग ने कहा, ‘‘परिणाम वुहान में चिकित्साकर्मियों के कठिन प्रयासों’’ और उन लोगों की मदद से प्राप्त हुए जिन्हें वायरस के खिलाफ लड़ाई में शहर की सहायता के लिए देशभर से भेजा गया था।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- प्रधानमंत्री ने लोगों के आत्म अनुशासन से कोरोना को परास्त करने का विश्वास जगाया
Bhashaसूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को आत्म अनुशासन की बदौलत अगले महीने ईद का पर्व आने तक कोरोना को परास्त करने का भरोसा दिया है.
कोविड-19 : आईआईटी सहित अन्य संस्थानों का नवोन्मेष पर जोर, विकसित की कई जांच तकनीक
Bhashaकोरोना वायरस का टीका विकसित करने के लिये 20 से अधिक तकनीकी और वैज्ञानिक संस्थान काम कर रहे हैं, वहीं आईआइटी ने ‘कोविड-19 विशेष शोध केंद्र’ स्थापित किये हैं। इन गतिविधियों से नवोन्मेष के माहौल को प्रोत्साहन मिल रहा है।