लंबे समय के बाद दोबारा बड़े परदे पर नजर आएंगी जीनत अमान, अर्जुन कपूर की फिल्म में होगा ये अहम रोल
जीनत अमान एक लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं. लेकिन अब वो फिल्म पानीपत से वापसी कर कर रही हैं. 67 वर्षीय अभिनेत्री इस सप्ताह के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी. फिल्म में अर्जुन कपूर, कीर्ति सेनन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दोनों आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker ) की फिल्म पानीपत (Panipat) के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. जिसमें उनकी दमदार बॉडी दिखाई दे रही थी. अर्जुन के इस लुक को देख बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी वाहवाही की. ऐसे में अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. दरअसल मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान (Zeenat Aman) भी अब आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं. इस बात की जानकारी फिल्म मेकर्स ने दी हैं.
जीनत अमान एक लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं. लेकिन अब वो फिल्म पानीपत से वापसी कर कर रही हैं. जिसमें वह सकीना बेगम का किरदार निभाएंगी. निर्माताओं द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सकीना होशियारगंज प्रांत की बागडोर संभाल रही थी और क्षेत्र की राजनीति से दूर, अपने राज्य की सीमाओं के भीतर रहती थी. जब पेशवा मदद के लिए उसके पास गए तब पानीपत की लड़ाई में उसने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 67 वर्षीय अभिनेत्री इस सप्ताह के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी.
फिल्म में अर्जुन कपूर, कीर्ति सेनन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म पानीपत का हिस्सा बनने वाली कीर्ति सेनन कि माने तो इस फिल्म में काम करने का अनुभव बेजोड़ है. ये फिल्म आपको एक अलग ही यूज में ले जाती हैं. इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनकर वो काफी खुश हैं.
आशुतोष गोवारिकर की ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(भाषा इनपुट)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2019 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

