मनोरंजन

आमिर खान की इस हरकत की वजह से एक महिला हो गई थी खून से लथपथ, सिर पर लगे थे 21 टांके

सलमान इन दिनों अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवयात्री' को प्रमोट करने में वयस्त है. इस फिल्म से आयुष शर्मा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं.

आमिर खान की इस हरकत की वजह से एक महिला हो गई थी खून से लथपथ, सिर पर लगे थे 21 टांके
आमिर खान (Photo Credits : Instagram)

सलमान इन दिनों अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवयात्री' को प्रमोट करने में वयस्त है. इस फिल्म से आयुष शर्मा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. साथ ही इस फिल्म से वरीना हुसैन भी फिल्मी दुनिया में अपने पहले कदम रखने जा रही हैं. बुधवार को मुंबई में  'लवयात्री कॉन्सर्ट' का आयोजन किया गया था. इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट के साथ सलमान खान भी मौजूद थे. मीडिया और फैन्स से बात करते हुए सलमान ने एक ऐसे किस्से के बारे में बताया जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा. यह किस्सा मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से जुड़ा हुआ है.

सलमान ने बताया कि एक नवरात्रि इवेंट के दौरान आमिर खान ने फैन्स की और डांडिया फेंके थे. एक महिला ने उन्हें पकड़ना चाहा पर वह ऐसा करने से चूंक गई. डांडिया सीधा उनके माथे पर जाकर लगा जिसकी वजह से खून भी बहने लगा. इसके बाद उन्हें तकरीबन 21 टाके आए. यह किस्सा सुनाने के बाद सलमान खान हंसने लगे.

यह भी पढ़ें: - बिग बी के साथ काम करने पर बोले आमिर खान, कहा- ये पल सपने को सच होते देखने जैसा है

इससे पहले सलमान ने कल कहा था कि वह खुद को फिल्म 'लवयात्री' के प्रमोशन्स में ज्यादा इनवॉल्व नहीं करना चाहते और उन्हें डर है कि कहीं अर्पिता खान को यह न लगे कि वह उनके पति की फिल्म को ज्यादा प्रमोट नहीं कर रहे हैं.

आपको बता दें कि फिल्म 'लवयात्री' में रौनित रॉय और राम कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. साथ ही इस फिल्म में सोहेल खान और अरबाज खान का एक कैमियो भी है. अभिराज मिनावाला ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).