बिग बी के साथ काम करने पर बोले आमिर खान, कहा- ये पल सपने को सच होते देखने जैसा है
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के साथ ऐसा पहली बार होगा जब आमिर खान-अमिताभ बच्चन एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे
सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ पोस्टर पर एक साथ नजर आना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है. आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ के साथ नजर आने वाले हैं.
आमिर ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "मिस्टर बच्चन के साथ एक पोस्टर पर खुद को देखना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूं."
To see myself on a poster with Mr.Bachchan is a dream come true for me. I still cant believe it.https://t.co/vuzOaT1V18#ThugsOfHindostan | @yrf | @TOHTheFilm | @SrBachchan | #KatrinaKaif | @fattysanashaikh
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 25, 2018
उन्होंने फिल्म के सभी चार मुख्य किरदारों वाला एक पोस्टर साझा किया. आमिर और अमिताभ के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं.
This Diwali, be prepared to be Thugged. Presenting the poster of #ThugsOfHindostan #TOHTrailer OUT ON 27TH SEPTEMBER!
@SrBachchan | @aamir_khan | #KatrinaKaif | @fattysanashaikh | #VijayKrishnaAcharya | @TOHTheFilm pic.twitter.com/g7yu8iBSDv
— Yash Raj Films (@yrf) September 25, 2018
ऐसा पहली बार है जब आमिर और अमिताभ एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे. यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी यह फिल्म आठ नवंबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2018 08:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

