शादी के बाद विरुष्का ने मनाई अपनी पहली दिवाली, जगमगाती रोशनी के बीच ऐसे दिख रहे है क्यूट कपल, देखें Pics
भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहली दिवाली खास अंदाज में मनाई है. कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ क्यूट तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली विश किया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट की हुई तस्वीरों में दोनों की जोड़ी खूब जच रही है.
मुंबई: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहली दिवाली खास अंदाज में मनाई है. कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ क्यूट तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली विश किया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट की हुई तस्वीरों में दोनों की जोड़ी खूब जच रही है. दोनों ने अपने घर को बेहतरीन तरीके से सजाया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए सभी को समृद्ध दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं और दीवाली पर सब जगह शांति और सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. सब पर भगवान का आर्शीवाद रहे.'
A very happy and prosperous Diwali to everyone from our home. Wishing everyone peace, happiness and good health. God bless. 🙏😇❤ @AnushkaSharma pic.twitter.com/fsQbXsNaSM
— Virat Kohli (@imVkohli) November 7, 2018
वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इसमें उन्होंने फैंस के लिए लिखा, 'हमारे घर से दिवाली की शुभकामनाएं. आप सभी को इस दिवाली अपने अंदर की रोशनी मिले.'
View this post on Instagram
Happy Diwali from our home ✨ May you all find the light in you this Diwali .... 🕉️✨🙏
दिवाली के अवसर पर बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने देश की जनता से पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने का आग्रह किया. अनुष्का ने एक छोटा सा एनिमेटेड वीडियो साझा किया जिसमें एक कुत्ता इनसानों को 'इस बार कम पटाखे जलाने के लिए धन्यवाद कह रहा है.'
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी काफी पॉपुलर है और अमूमन त्योहार के मौके पर साथ नज़र आती है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर महीने में शादी की थी.
बता दें कि मौजूदा जारी वेस्ट इंडीज के साथ टी20 सीरीज में कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है. ऐसे में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2018 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

