विराट-अनुष्का ने इस तरह मनाया अपना पहला करवा चौथ, देखें तस्वीरें

शनिवार को देशभर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

शनिवार को देशभर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था. यह विराट और अनुष्का का पहला करवा चौथ था. विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों को ट्रेडिशनल अवतार में देखा जा सकता है. दोनों ने एक दूसरे के लिए स्पेशल मैसेज भी लिखें. विराट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, "मेरी जिंदगी, मेरा संसार, करवा चौथ."

अनुष्का ने विराट के लिए लिखा कि, "मेरा चांद, मेरा सूरज, मेरा तारा, मेरा सब कुछ..सभी को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं."

यह भी पढ़ें:-  विराट-अनुष्का का ये वीडियो नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

बता दें कि शनिवार को विराट की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम नें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा एक दिवसीय मैच खेला था. विराट ने इस मैच में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 119 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाए. विराट की इस शानदार पारी के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मेजबान टीम 47.4 ओवरों में 240 रन ही बना सकी. पुणे में खेले गए इस एक दिवसीय मैच को जीतकर विंडीज ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड