बॉलीवुड

मिर्ज़ापुर के इस एक्टर से मिलने के लिए अपनी शादी छोड़कर पहुंची फैंस, फिर ऐसे संभला मामला

विक्रांत से मिलने पहुंची महिला फैन ने बताया कि उसकी आज उसकी शादी है लेकिन वो अपने स्टार से मिलना चाहती थी और टाइम स्पेंड करना चाहती थी. इसलिए वो आई है. ये जानकार विक्रांत हैरान रह गए. लेकिन इसके बाद उन्होंने फैन को समझाकर उसके घर वापस भेज दिया.

मिर्ज़ापुर के इस एक्टर से मिलने के लिए अपनी शादी छोड़कर पहुंची फैंस, फिर ऐसे संभला मामला
विक्रांत मेसी (Image Credit: Instagram)

वेब सीरिज मिर्जापुर (Mirzapur) में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मेसी (Vikrant Massey)  की पॉपुलारिटी पिछले कुछ समय में काफी बढ़ी है. लेकिन अब इस एक्टर के साथ एक ऐसा वाकया हुआ है जिसे देखने के बाद वो काफी हैरान रह गया है. दरअसल दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे. तभी उनसे मिलने एक महिला फैन (Female Fan) पहुंची. वैसे तो विक्रांत (Vikrant Massey) अपने फैंस से दिल खोलकर मिलते हैं. लेकिन इस महिला फैन से मिलकर वो भी दंग रह गए. क्योंकि वो अपनी शादी छोड़कर उनसे मिलने पहुंची थी.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक विक्रांत से मिलने पहुंची महिला फैन ने बताया कि उसकी शादी है लेकिन वो अपने फेवरेट स्टार से मिलना चाहती थी और टाइम स्पेंड करना चाहती थी. इसलिए वो चली आई. ये जानकार विक्रांत हैरान रह गए. लेकिन इसके बाद उन्होंने फैन को समझाकर उसके घर वापस भेज दिया. यह भी पढ़े: छपाक की शूटिंग खत्म होने पर इमोशनल हुईं मेघना गुलजार, दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी के साथ शेयर की ये फोटोज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey87) on

फैन से हुई इस मुलाकात के बाद विक्रांत ने कहा ‘पहले मुझे समझ नहीं आया की कैसे रियेक्ट करूं. मुझे उससे मिलकर बेहद ही खुशी हुई. लेकिन मैं नहीं चाहता था कि वो अपनी शादी छोड़कर इस तरह आए. ऐसे में मैं चाहता था कि वो सुरक्षित वापस अपने घर लौट जाए.’

विक्रांत ने आगे कहा कि ‘मैं हमेशा ही मेरे काम को पसंद करने वाले लोगों के इस प्यार का आभार मानता हूं. लेकिन कई बार हम ऐसे हाल में होते हैं जब चीजें बैलेंस करनी पड़ती है.’

वर्कफ्रंट की बात करते विक्रांत मेसी ने हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी कर ली हैं. ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बेस्ड है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2019 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).