बॉलीवुड

छपाक की शूटिंग खत्म होने पर इमोशनल हुईं मेघना गुलजार, दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी के साथ शेयर की ये फोटोज

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'छपाक' (Chhappak) में नजर आएंगी. फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं

छपाक की शूटिंग खत्म होने पर इमोशनल हुईं मेघना गुलजार, दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी के साथ शेयर की ये फोटोज
फिल्म 'छपाक' की टीम (Photo Credits: Instagram)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'छपाक' (Chhappak) में नजर आएंगी. फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. तस्वीरों में दीपिका को पहचान पाना बेहद मुश्किल था. फिल्म में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) को देखा जाएगा. अब 'छपाक' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा.

मेघना ने विक्रांत और दीपिका के साथ दो तस्वीरें शेयर की. एक फोटो में दीपिका उन्हें हग करती हुई नजर आ रही हैं. मेघना ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा कि, "हमने छपाक की शूटिंग खत्म कर दी है...मालती. अमोल. मैं तुम्हें हमेशा साथ लेकर चलूंगी. मुझ पर विश्वास रखने के लिए और फिल्म में योगदान के लिए बेहद शुक्रिया. "

यह भी पढ़ें:- एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की जिंदगी पर आधारित है फिल्म 'छपाक', कहानी सुनकर दीपिका पादुकोण को भी आ गया था रोना

आपको बता दें कि जब दीपिका ने फिल्म 'छपाक' की कहानी सुनी थी, तब उन्हें रोना आ गया था. लक्ष्मी अग्रवाल की बात करें तो वह दिल्ली के खान मार्केट में एक किताब की दुकान पर काम किया करती थीं. 15 साल की उम्र में उन पर एसिड अटैक हुआ था. 'छपाक' साल 2020 में 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).