लोकसभा चुनाव 2019: उर्मिला मातोंडकर को मिला कांग्रेस का टिकट, पर क्या दिग्गज गोपाल शेट्टी को दे पाएंगी टक्कर?
उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात करके कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी
लोकसभा चुनाव 2019: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने मुंबई उत्तर (Mumbai North) की सीट पर उन्हें लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2019) लड़ने का टिकट दे दिया है. बीते दिनों उर्मिला दिल्ली पहुंची थी जहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी जॉइन की.
अब खबर आई है कि वो कांग्रेस पार्टी की मुंबई उत्तर सीट की उम्मीदवार बन गई हैं. इस बात की जानकारी को शेयर करते हुए एएनआई ने ट्वीट किया, "मुंबई उत्तर संसदीय क्षेत्र से उर्मिला कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी." इसी के साथ इस कांग्रेस पार्टी का एक लैटर भी शेयर किया गया जिसमें इस खबर को कन्फर्म किया गया है.
Urmila Matondkar to contest from Mumbai North parliamentary constituency on a Congress ticket. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/LrzBiAa5QF
— ANI (@ANI) March 29, 2019
आपको बता दें कि मुंबई उत्तर सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार गोपाल शेट्टी चुनावी मैदान में खड़े हैं. अब उर्मिला को अपनी जीत हासिल करने के लिए उनका सामना करना होगा. एक तरफ जहां उर्मिला एक कलाकार के रूप में काफी पॉपुलर हैं वहीं गोपाल शेट्टी की मुंबई उत्तर क्षेत्र में जनता के बीच काफी मजबूत पकड़ है. ऐसे में उर्मिला को उन्हें हराने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2019 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

