XXX Uncensored Season 2: हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ खार पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, लगाया ये बड़ा आरोप
हिंदुस्तानी भाऊ ने सभी को बताया है कि उन्होंने खार पुलिस में एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. क्योंकि उनके एक शो इंडियन आर्मी का मजाक बनाने की कोशिश की है.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से लोगों के घर घर में पहचान बनाने वाले हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) उर्फ विकास फाटक (Vikas Phatak) सोशल मीडिया पर अपने विचार खुलकर रखते हैं और बेबाक होकर अपना गुस्सा भी दिखाते हैं. सोशल मीडिया पर कई बार उन्हें लोगों का फटकार लगाते हुए देखा जाता रहा है. ऐसे में अब हिंदुस्तानी भाऊ ने टीवी की नामी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. हिंदुस्तानी ने एकता कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि वो एक बड़ी हस्ती के खिलाफ कंप्लेन करने जा रहे हैं.
जिसके बाद अब हिंदुस्तानी भाऊ ने सभी को बताया है कि उन्होंने खार पुलिस में एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. क्योंकि उनके एक शो इंडियन आर्मी का मजाक बनाने की कोशिश की है. आपको बता दे कि XXX Uncensored Season 2 में एक महिला अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाते वक़्त पति के आर्मी की यूनिफार्म उसे पहना देती है और फिर दोनों रोमांस करते दिखाई देते हैं. हिंदुस्तानी भाऊ इसी दृश्य के चलते एकता कपूर पर भड़के हुए हैं. अब उन्होंने पुलिस का सहारा लिया. आप भी देखिए क्या कह रहें है विकास फाटक.
आपको बता दे कि विकास फाटक उर्फ़ हिंदुस्तानी भाऊ आकार यूट्यूब पर सोशल मीडिया पर कई लोगों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते दिखाई देते हैं. ऐसे में एकता कपूर के खिलाफ शुरू हुई उनकी ये लड़ाई क्या रंग लेती है देखने लायक होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

