टीवी

OMG! टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने रेहाना पंडित को किया Kiss, होली पार्टी का Video Viral

यह पहला मौका नहीं है जब निया (Nia Sharma) और रेहाना ( Reyhna Pandit) ने लिप लॉक किया हो. इससे पहले भी शो जमाई राजा के दौरान दोनों एक-दूसरे को किस करने को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं.

OMG! टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने रेहाना पंडित को किया Kiss, होली पार्टी का Video Viral
Nia Sharma, Reyhna Pandit (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह रेहाना पंडित (Reyhna Pandit) के साथ लिप लॉक किस करते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो में दोनों एक्टर्स मीडिया के सामने एक दूसरे को किस (Kiss) करते हुए नजर आ रही है. बताना चाहते है कि निया शर्मा (Nia Sharma) टेलिवजन दुनिया के बहुत ही फेमस एक्ट्रेस हैं. हमेशा वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. बता दें कि ये दोनों एक्टर्स होली पार्टी (Holi Party) के दौरान एक दूसरे साथ नजर आईं.

ज्ञात हो कि यह पहला मौका नहीं है जब निया (Nia Sharma) और रेहाना ( Reyhna Pandit) ने लिप लॉक किया हो. इससे पहले भी शो जमाई राजा के दौरान दोनों एक-दूसरे को किस करने को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं. फैंस ने इस हरकत की आलोचना की थी लेकिन दोनों बेस्ट फ्रेंड्स के रिश्ते में कोई फर्क नहीं आया.

आपको बता दें कि दोनों दोस्त साथ में काफी वक्त साथ में गुजारती हैं. शॉपिंग से लेकर पार्टीज तक, दोनों को अक्सर साथ देखा जा सकता है. वहीं निया (Nia Sharma) अपनी हॉट और बोल्ड इमेज के चलते भी चर्चा में बनी रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

गौरतलब है कि निया शर्मा (Nia Sharma) ने टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत काली- एक अग्निपरीक्षा से की थी लेकिन निया को पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2019 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).