The Kapil Sharma Show में पहुंचे वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ, हो गई कपिल की बोलती बंद
इस खास एपिसोड का एक ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. जिसमें कपिल शर्मा संग वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ की मस्ती देखते ही बन रही हैं. शो के प्रोमो में पहले वीरू पाजी और कैफ तेरे जैसा यार कहा गाने पर एंट्री करते दिखाई देते हैं.
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) की जोड़ अब मैदान पर तो नजर नहीं आती लेकिन कमेंट्री बॉक्स में इनकी मस्ती देखते ही बन है. ऐसे में अब इन दोनों की जोड़ी पहुंची है कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो में. जहां दोनों ने जमकर मस्ती मजाक किया. इस खास एपिसोड का एक ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. जिसमें कपिल शर्मा संग वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ की मस्ती देखते ही बन रही हैं.
शो के प्रोमो में पहले वीरू पाजी और कैफ तेरे जैसा यार कहा गाने पर एंट्री करते दिखाई देते हैं. जिसके बाद कपिल सहवाग और सचिन से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हैं कि कैसे सचिन वीरू को चुप कराने के लिए केले खाने के लिए दे दिया करते थे. जिसके बाद सहवाग से सामने रखे केले को उठाकर कपिल शर्मा को दे देते हैं. जिसे देखकर हर कोई हंसने लगता है. हालांकि बाद में वीरू वो केला वापस भी ले लेते हैं. तो वहीं कपिल दोनों से पूछते है कि सभी क्रिकेटर लव मैरिज करते हैं. बाहर फील्डिंग का टाइम कब मिलता है. इसे सुनकर हर कोई हंस पड़ता है.
View this post on Instagram
कपिल शर्मा संग वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ का ये एपिसोड इस वीकेंड टेलीकास्ट होने जा रहा है. बेशक ये एपिसोड हर किसी के लिए खास होगा. क्योंकि मस्ती मजाक के साथ क्रिकेट से जुड़े किस्से भी शेयर होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

