टीवी

Bigg Boss 14: राखी सावंत का कनेक्शन बनकर घर में जाएंगे Vindu Dara Singh, किया ये खास ट्वीट

कुछ दिन राखी सावंत के लिए घर में काफी मुश्किल भरे रहे हैं. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ उनके बीच की गहमागहमी ने घर का माहौल बदल कर रख दिया है. जो पूरी तरह से राखी सावंत के खिलाफ चल रहा है.

Bigg Boss 14: राखी सावंत का कनेक्शन बनकर घर में जाएंगे Vindu Dara Singh, किया ये खास ट्वीट
बिंदू दारा सिंह और राखी सावंत (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) अब नया टास्क शुरू होने जा रहा है. जहां पर सभी कंटेस्टेंट के परिवार वाले घर के अंदर एंट्री करते दिखाई देंगे. ऐसे में अब खबर आ रही है कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) का कनेक्शन बनकर घर के अंदर बिंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh) एंट्री करने जा रहे हैं. दरअसल पहले यह माना जा रहा था कि फैमिली टास्क में राखी सावंत की तरफ से उनके पति रितेश बिग बॉस के घर में एंट्री कर सकते हैं. जो बेशक फैंस के लिए किसी सरप्राइस से कम नहीं होता. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है राखी के पति रितेश जिसे पूरी दुनिया देखना चाहती है. वह बिग बॉस के जरिए सबके सामने नहीं आ रहे हैं. क्योंकि राखी का कनेक्शन बनकर आ रहे हैं बिंदू दारा सिंह. इस बात की जानकारी खुद बिंदू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है. बिंदू ने बताया कि वह राखी का कनेक्शन बंद कर घर में नजर आएंगे.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिन राखी सावंत के लिए घर में काफी मुश्किल भरे रहे हैं. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ उनके बीच की गहमागहमी ने घर का माहौल बदल कर रख दिया है. जो पूरी तरह से राखी सावंत के खिलाफ चल रहा है. रुबीना और अभिनव के साथ राखी लडाकी अलग ही लेवल पर पहुंच गई है. आलम यहां तक आ पहुंचा कि रुबीना दिलैक ने बाथरूम का पानी उठाकर राखी सावंत पर फेंक डाला. जिसके बाद बॉस ने बचे हुए पूरे सीजन के लिए रुबीना को नॉमिनेट कर रखा है. लेकिन राखी की मुश्किलें इससे भी कम नहीं हुई है.

अब बतौर कनेक्शन बनकर बिंदू दारा सिंह राखी की कितनी हेल्प करते हैं? और क्या उन्हें जीत का ताज पहनाने में मदद कर पाते हैं? यह देखना बेहद इंटरेस्टिंग होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).