टीवी

Vikas-Priyanka Kalantri Test Positive For COVID-19: टीवी के एक ओर पॉपुलर कपल विकास और प्रियंका कलंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

दिल बेचारा प्यार का मारा नाम के एक्टर विकास कलंत्री और प्रियंका कलंत्री ने सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी.

Vikas-Priyanka Kalantri Test Positive For COVID-19: टीवी के एक ओर पॉपुलर कपल विकास और प्रियंका कलंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव
प्रियंका और विकास कलंत्री (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब तक 63 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. कोरोना वायरस का कहर टीवी इंडस्ट्री में भी पैर पसार रहा है. हाल में सेलेब्रिटी कपल गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बारे में जानकारी दी. ऐसे में अब एक और टीवी कपल विकास (Vikas Kalantri) और प्रियंका कलंत्री (Priyanka Kalantri) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसकी जानकारी इन्होने सोशल मीडिया के जरिए दी हैं.

दिल बेचारा प्यार का मारा नाम के एक्टर विकास कलंत्री और प्रियंका कलंत्री ने सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मेरी पत्नी प्रियंका और मैं आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए. हमें हल्के लक्षण होने के वजह से हम घर में ही क्वारंटीन हैं. हम काफी सावधानी के साथ खुद का ध्यान रख रहे हैं. हाल ही में अगर हमारे संपर्क में कोई आया हो तो वह कृपया आवश्यक सावधानी बरतें.

इस खबर के बाद टीवी के तमाम सितारों ने ट्वीट करके उन्हें जल्द ठीक होने की बधाई दी. रश्मि देसाई, हेली शाह और विकास गुप्ता ने ट्वीट करके उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

आपको बता दे कि इससे पहले गुरमीत चौधरी ने भी ट्वीट करके कोरोना संक्रमित होने के बारे में बताया था. गुरमीत ने लिखा था कि मैं और मेरी पत्नी देबिना कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. हमारा स्वास्थ काफी बेहतर है. हम सभी जरूरी एहतियात बरत रहें हैं. हम होम क्वारंटाइन हैं. इसके साथ ही हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि जो भी हमारे संर्पक में आया है वो अपना ध्यान रखें. आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).