Video : जानें क्यों फफक-फफक कर रोने लगी कॉमेडियन भारती सिंह
भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी के द्वारा तो आपको कई दफा हंसाया होगा पर अब सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हंसते हुए नहीं बल्कि रोते हुए नजर आ रही हैं.
भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी के द्वारा तो आपको कई दफा हंसाया होगा पर अब सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हंसते हुए नहीं बल्कि रोते हुए नजर आ रही हैं. आपने जिनको हमेशा हंसते हुए देखा है, उन्हें इस तरह रोते देख आपके मन में भी यह सवाल पैदा होगा कि आख़िरकार वह क्यों दुखी हैं. भारती सिंह ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. भारती के फैन्स को निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि भारती इस वीडियो में सिर्फ एक्टिंग कर रही हैं. वीडियो में फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का टाइटल ट्रैक बज रहा है.
भारती ने वीडियो को शेयर करते वक्त लिखा कि, "यार देखों मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं. मैं सिर्फ कॉमेडी नहीं इमोशनल एक्टिंग भी कर सकती हूं."
अगर वर्कफ्रंट पर देखा जाए तो भारती को जल्द ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में देखा जाएगा. इस शो में उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आएंगे. हाल ही में इन दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया था. वे दोनों अर्जेंटीना के लिए रवाना हो चुके हैं. बता दें कि हर्ष लिंबाचिया और भारती पिछले साल 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे. भारती को 'कॉमेडी सर्कस' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में भी देखा चुका है. लोग उनके मजाकिया अंदाज को बेहद पसंद करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

