Video: कपिल शर्मा जल्द लेकर आएंगे कॉमेडी का डोज, शुरू की शो की शूटिंग
कॉमेडियन कपिल शर्मा लॉकडाउन के चलते घर में 125 दिन बिताने के बाद अपने मशहूर कॉमेडी शो के लिए दोबारा शूटिंग की शुरुआत की है.कोविड-19 महामारी के बीच उनके सह-कलाकारों को 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचते हुए देखा जा सकता है.
कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) लॉकडाउन के चलते घर में 125 दिन बिताने के बाद अपने मशहूर कॉमेडी शो के लिए दोबारा शूटिंग की शुरुआत की है. कपिल द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ वीडियोज साझा किए गए है जिनमें कोविड-19 महामारी के बीच उनके सह-कलाकारों को 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के सेट पर पहुंचते हुए देखा जा सकता है.
इनमें से एक वीडियो के कैप्शन में कपिल लिखते हैं, "सभी सावधानियां ली जा रही हैं. हैशटैगस्टेसेफ हैशटैगस्टेसैनिटाइज्ड." इस क्लिप में सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) नजर आ रही हैं, जबकि एक दूसरे क्लिप में कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) को शूटिंग परिसर में प्रवेश करने से पहले खुद को सैनिटाइज करते हुए देखा जा सकता है. उनके बॉडी टेम्परेचर की भी जांच की गई. यह भी पढ़े: Kapil Sharma Comedy Video: कपिल शर्मा अब हेलो एप पर देंगे कॉमेडी का डोज, फैंस को दी जानकारी
सभी कलाकार स्टाफ के साथ खुशी-खुशी सहयोग कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि अभिनेता सोनू सूद इस बार शो के पहले सेलिब्रिटी गेस्ट होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

