टीवी

Anjum Farooki Blessed with Baby Girl: बालिका वधु एक्ट्रेस अंजुम फारूकी ने दिया बेटी को जन्म, शेयर की ये बेहद क्यूट फोटो

टीवी शो 'बालिका वधु' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस अंजुम फारूकी ने बेटी को जन्म दिया है. अंजुम ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की बेहद प्यारी फोटो शेयर करके ये खुशखबरी सभी को दी है.

Anjum Farooki Blessed with Baby Girl: बालिका वधु एक्ट्रेस अंजुम फारूकी ने दिया बेटी को जन्म, शेयर की ये बेहद क्यूट फोटो
अंजुम फारूकी ने दिया बेटी को जन्म (Photo Credits: Instagram)

Anjum Farooki Blessed with Baby Girl: टीवी शो 'बालिका वधु' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस अंजुम फारूकी ने बेटी को जन्म दिया है. अंजुम ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की बेहद प्यारी फोटो शेयर करके ये खुशखबरी सभी को दी है. बताया जा रहा है कि शादी के 8 साल बाद उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है और इसके चलते उनके घर में खुशियों का माहोल है.

अंजुम जोकि इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाते हुए लिखा, "इस दुनिया में तुम्हारी स्वागत है छोटी बच्ची, मिलिए मेरी बेटी हनेया सईद से." अंजुम ने अपनी बेटी का नाम हनेया (Haneya Syed) रखा है.

 

View this post on Instagram

 

Welcome to the world lil girl. Meet my daughter Haneya Syed 👼 28.08.2020.

A post shared by Anjum Farooki (@anjumfarooki9) on

ये भी पढ़ें: RP Singh Blessed with Baby Boy: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह बनें पिता, ट्वीट कर दी जानकारी

इस फोटो में हनेया अपने क्यूट अंदाज में आराम फरमाती हुई नजर आईं. फोटो में उनका हाथ देखा जा सकता है. उनकी इस फोटो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस उन्हें बधाई संदेश भी भेज रहे हैं.

बताया जाता है कि एक्ट्रेस बनने से पहले अंजुम पत्रकार थी. टीवी शो 'बालिका वधु' (Balika Vadhu) में उन्होंने गौरी का किरदार निभाया था. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड साकिब सईद (Saqib Syed) से शादी की थी. इन दिनों वो गृहिणी के रूप में अपना जीवन बिता रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).