टीवी

टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख को हुआ कोरोना वायरस, एक्ट्रेस ने ट्वीट करके कहा- मैं रिकवर कर रही हूं

टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं? ...एक बार फिर' फेम एक्ट्रेस श्रेनु पारीख कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख को हुआ कोरोना वायरस, एक्ट्रेस ने ट्वीट करके कहा- मैं रिकवर कर रही हूं
टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारीख (Photo Credits: Instagram)

टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं? ...एक बार फिर' (Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon?...Ek Baar Phir) फेम एक्ट्रेस श्रेनु पारीख (Shrenu Parikh) कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गईं थी जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक्ट्रेस ने ट्विटर के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अब वो रिकवर कर रही हैं. इसी के साथ श्रेनु ने उन सभी डॉक्टरों का भी शुक्रियादा किया है जो कोरोना महामारी में दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं.

श्रेनु ने ट्विटर पर एक नोट लिखकर कैप्शन दिया, "देर तक इससे भागने के बावजूद कोई इससे बच नहीं सकता...इस राक्षस की अपार्शक्ति की कल्पना करिए जिससे ये विश्व जूझ रहा है." अपने नोट में श्रेनु ने लिखा, "मैं बीते कुछ समय से दूर थी लेकिन मैं भी इससे बच नहीं पाई हूं. कुछ दिन पहले मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं थी और अब अस्पताल में रिकवर कर रही हूं. मुझे और मेरे परिवार को अपनी दुआओं में याद रखें! मैं उन सभी कोरोना वॉरियर्स की शुक्रगुजार हूं जो इस भयावह स्थिति में भी मरीजों का प्रेमपूर्वक इलाज कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें: COVID 19: पार्थ समथान के साथी एक्टर्स करण पटेल, आमना शरीफ का टेस्ट आया नेगेटिव, एरिका फर्नाडिज की रिपोर्ट के आने का इंतजार

आपको बता दें कि टीवी शो 'इस प्यार को..,' में श्रेनु ने आस्था अग्निहोत्री का किरदार निभाया था. इसके अलावा वो टीवी शो 'दिल बोले ओबेरॉय', 'इश्कबाज' और 'एक भ्रम सर्वगुण संपन्न' में भी नजर आ चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).