टीवी

Aamir Khan के बाद सावधान इंडिया एक्टर Sushant Singh ने सोशल मीडिया को कहा गुडबाय, जाते-जाते कह गए ये बात

आमिर खान के बाद सावधान इंडिया एक्टर सुशांत सिंह ने भी सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है. सुशांत ने आज ट्विटर पर लिखा, "सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ब्रेक ले रहा हूं.

Aamir Khan के बाद सावधान इंडिया एक्टर Sushant Singh ने सोशल मीडिया को कहा गुडबाय, जाते-जाते कह गए ये बात
सुशांत सिंह (Photo Credits: Instagram)

Sushant Singh Takes a Break from Social Media: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने बीते दिनों अपनी घोषणा करते हुए जानकारी दी थी कि वो सोशल मीडिया को अलविदा कह रहे हैं. आमिर ने अपने जन्मदिन की बधाई के लिए लोगों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि ये सोशल मीडिया पर उनका आंखिरी पोस्ट है. अपनी आगामी फिल्म पर फोकस करने के लिए वो सोशल मीडिया को गुडबाय कह रहे हैं. अब आमिर के बाद सावधान इंडिया एक्टर सुशांत सिंह ने भी सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है.

सुशांत ने आज ट्विटर पर लिखा, "सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ब्रेक ले रहा हूं. अब रिबूट करने का वक्त आ गया है." सुशांत के इस ट्वीट पर कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी नाराजगी जताई और लिखा कि वो उन्हें बेहद मिस करेंगे. इसी के साथ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जल्द लौट आने की बात भी कही.

सुशांत सिंह का ट्वीट (Photo Credits: Twitter)

सुशांत उन कलाकरों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं. वो अक्सर सामाजिक, राजनीतिक और अन्य विषयों पर ट्वीट करते आए हैं जिसके चलते कई बार वो ट्रोल्स के निशाने पर भी आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Aamir Khan ने छोड़ा सोशल मीडिया, आखिरी पोस्ट करते हुए बताई वजह

गौरतलब है कि आमिर और सुशांत से पहले कई कलाकरों ने इसी तरह से अपने-अपने कारणों के चलते सोशल मीडिया को अलविदा कहा था. साल 2017 में अजान विवाद के बाद सोनू निगम ने भी ट्विटर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).