दूध वाला बन Sunil Grover ने शेयर की तस्वीर, यूजर्स बने खरीददार, फनी रिेएक्शन देख आप हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट (View Pics)
सुनील ग्रोवर किसी बाजार मैं हैं और उन्होंने ठंड के कपड़े पहने हैं और बाइक पर सवार हैं. बाइक के दोनों तरफ दूध के कंटेनर बंधे हुए हैं.
Sunil Grover Instagram Funny Post: एक्टर व कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं आए दिन वे अपनी फनी पोस्ट से यूजर्स का मन बहलाते रहते हैं. हाल ही में सुनील ने जो पोस्ट की है, उसे देखने के बाद आप हंस-हंसक बौराने वाले हैं. सुनील ग्रोवर इस तस्वीर में दूधावाले बने हुए हैं. Sunil Grover सड़क किनारे भून रहे हैं मूंगफली, आपको भी खाने का दिया ऑफर (Watch Video)
सुनील ग्रोवर किसी बाजार मैं हैं और उन्होंने ठंड के कपड़े पहने हैं और बाइक पर सवार हैं. बाइक के दोनों तरफ दूध के कंटेनर बंधे हुए हैं. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, दूध मचा ले. कॉमेडियन की यह पोस्ट देख यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं हैं और वे ऐसे ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आपके ढहाके निकलने तय हैं. देखें तस्वीर:
View this post on Instagram
सुनील ग्रोवर की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा - दूध मांगोते तो खीर देंगे, दूध फट गया तो पनीर देंगे. दूसरे ने लिखा - भाई धूम मचाई हो तो बाइक वापस देदो आगे भी दूध सप्लाई करना है. तीसरे ने लिखा - ग्रोवर दूख दावा. चौथे यूजर ने लिखा - 2लीटर चाहिए, जल्दी लाओ. एक्टर की पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं.
सुनील ग्रोवर को सबसे ज्यादा ख्याति द कपिल शर्मा के शो से मिली थी. उन्होंने इस शो में गुत्थी और मशहूर गुलाटी जैसे किरदार निभाए जो लोगों के दिलों में जगह कर गए थे. आज भी दर्शक उन्हें शो में याद करते हैं. आखिरी बार सुनील अमितभा बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म गुड बाय में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने काशी के एक पंडित का किरदार निभाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

