टीवी

The Kapil Sharma Show की सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा, इस बीमारी के चौथे स्टेज में हैं एक्ट्रेस

The Kapil Sharma Show की सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा, इस बीमारी के चौथे स्टेज में हैं एक्ट्रेस
सुमोना चक्रवर्ती (Image Credit: Instagram)

द कपिल शर्मा शो में कई किरदार निभा चुकी सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) की अपनी फैन फॉलोविंग हैं. फ़िलहाल शो बंद चल रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सुमोना ने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट करते हुए फोटो शेयर करने के साथ एक बड़ा पोस्ट लिखकर कई खुलासे किए हैं. लंबे समय बाद मैंने अच्छे वर्कआउट किया है, वैसे मैं बेरोजगार हूं. लेकिन परिवार का पेट पालने में सक्षम हूं, हालांकि इसके लिए मैं प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम को दोषी मानती हूं. इसके चलते मैं कई बार परेशान, उदास और इमोशनल हो जाती हूं.

इसके आगे अपने पोस्ट में सुमोना ने बताया कि साल 2011 से वो एंडोमेट्रिओसिस बीमारी से जूझ रही हैं. मैं इस बीमारी के चौथे स्टेज पर हूं. आपको बता दें कि इस बीमारी से कंसीव न कर पाने की समस्या बढ़ जाती है.

सुमोना ने आगे लिखते कहा कि वर्कआउट करते हुए मैंने सोचा कि क्यों ना आप सभी के साथ अपने मन की बात शेयर की जाए. क्योंकि हर सहमती चीज सोना नहीं होती. हम सभी लाइफ में संघर्ष में कर रहे हैं, हम सभी को प्यार और सहानभूति की जरूरत है.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते मुंबई और महाराष्ट्र में शूटिंग फिलहाल के बंद चल रही है. ऐसे में कई शो की शूटिंग पूरी तरह से ठप्प पड़ी हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2021 06:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).