Bigg Boss 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने दिखाई दरियादिली, फैन की मां के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का किया इंतजाम
सिद्धार्थ ने हाल ही में अपने एक फैन की मां के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाया है. इस ट्विटर यूजर ने सिद्धार्थ से अपनी मां की मदद करने की अपील की थी.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक होती जा रही हैं. जिसके चलते अस्पताल में बेड से लेकर दवाइयों तक कमी हो रखी है. हालांकि कई लोग मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. इस बीच अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) भी अब मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. सिद्धार्थ ने हाल ही में अपने एक फैन की मां के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाया है. इस ट्विटर यूजर ने सिद्धार्थ से अपनी मां की मदद करने की अपील की थी. जिसके बाद सिद्धार्थ ने जवाब देते हुए लिहा कि भाई हम किसी को जरूर फोन करेंगे अगर कोई सोर्स मिलता है तो आपका क्या नाम. सब सही हो जाएगा.
जिसके बाद उस यूजर ने जवाब में लिखा कि सिद्धार्थ शुक्ला भाई आपकी टीम ने मिल कर मुझे सपोर्ट किया.आपने मैसेज के बाद कॉल आया. मुझे बताया गया कि मुझे सिलेंडर कहा से मिलता है मैं जाकर ले आया.
@sidharth_shukla thnk u very much bhai apne aur apki team ne mil kr mughe suport kiya apke reply k baad forn mughe call aaya apki team ka aur unhone mughe locations batayi kaha jakr kis tarah se gas cylinder le skte h nd akhir kaar mughe meri mom k liye ek gas cylinder mil gya 🙏 https://t.co/rnfMnSBPc0 pic.twitter.com/bcVlhVHpVh
— चौधरी🆂🅾🅽🆄तेवतिया🔥(❤️🆂🅸🅳🅷🅴🅰🆁🆃🆂❤️)🔥 (@chaudhary577777) May 11, 2021
इसके बाद तो सिद्धार्थ शुक्ल मानों एक बार फिर इंटरनेट छा गए हैं. हर कोई सिद्धार्थ की तारीफ़ करता दिखाई दे रहा है.
आपको बता दे कि बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुए सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोविंग गजब की है. तो वहीं एक्टर भी सोशल मीडिया पार काफी एक्टिव रहते है और खुद से जानकारी शेयर करते रहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

