टीवी

Broken But Beautiful 3: Sidharth Shukla और Sonia Rathee के नए गीत में दिखी प्यार और दिल टूटने की दास्तां, देखें Video

ऑल्ट बालाजी की मोस्ट अवैटेड की हिट फ्रेंचाइजी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का पहला गाना 'मेरे लिए' रिलीज हो गया है. इस गाने में रूमी उर्फ सोनिया राठी और अगस्त्य उर्फ सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्तों के उतर-चढ़ाव को दिखाया गया है. इस गाने को सिंगर अखिल सचदेवा ने अपनी आवाज दी है.

Broken But Beautiful 3: Sidharth Shukla और Sonia Rathee के नए गीत में दिखी प्यार और दिल टूटने की दास्तां, देखें Video
सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी (Photo Credits: Youtube)

Broken But Beautiful 3 New Songs: ऑल्ट बालाजी की मोस्ट अवैटेड की हिट फ्रेंचाइजी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का पहला गाना 'मेरे लिए' (Mere Liye) रिलीज हो गया है. इस गाने में रूमी उर्फ सोनिया राठी और अगस्त्य उर्फ सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्तों के उतर-चढ़ाव को दिखाया गया है. इस गाने को सिंगर अखिल सचदेवा ने अपनी आवाज दी है.

एकता कपूर ने इस गाने को आज इंस्टाग्राम पर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरा पसंदीदा गाना मेरे पसंदीदा व्यक्ति द्वारा. रूमी और अगस्त्य के प्रेम की तीव्रता और अखिल सचदेवा की आवाज इसे और भी जादुई बनाती है."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

वीडियो में हम जो देख सकते हैं, यह गाना अगस्त्य का रूमी के प्रति जुनून और इनकार के बारे में है और एक पॉइंट आता है जब वह अपने और रूमी के बारे में अपनी कहानी सुनाते है. इस गाने में रोमांस और दिल टूटने के इमोशन्स को बखूभी व्यक्त किया गया है.

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य राव और रूमी देसाई की कहानी है जो बहुत अलग दुनिया से दो लोग है. न केवल उनकी दुनिया अलग-अलग हैं, बल्कि वे एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत भी हैं. दोनों जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन वह नहीं जो उन्हें चाहिए. आखिरकार, वे दोनों ने प्यार और दिल टूटने का अहसास अनुभव करते है. जब वे अपने जुनून का पीछा कर रहे थे तब प्यार उनके जीवन में एंट्री लेता है.

ये भी पढ़ें: Broken But Beautiful 3: Sidharth Shukla और Sonia Rathee स्टारर ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ का टीजर हुआ रिलीज, देखें Video

11:11 प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित, 'ब्रोकन लेकिन ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य और रूमी के रिश्ते में उतार-चढ़ाव दिखाती है, जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता, लेकिन शिफ्ट हो जाता है. इस सीरीज में एहन भट, जाह्नवी धनराजगीर, मनवीर सिंह, तान्या कालरा और सलोनी खन्ना भी लीड रोल्स में में हैं. यह शो ऑल्ट बालाजी पर 29 मई, 2021 से उपलब्ध होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2021 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).