CCTV Footage: Shweta Tiwari से बेटे को छीनते दिखे अभिनव कोहली, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है. जिसमें अभिनव श्वेता को धक्का देते दिखाई दे रहे हैं और बेटे को छीनते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही हल्ला मच गया है.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Sweta Tiwari) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनके और एक्स हसबैंड अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) के बीच झगड़े की खबरे काफी चर्चा में चल रही है. दोनों के बीच का झगड़ा अब और बढ़ता दिखाई दे रहा है. एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है. जिसमें अभिनव श्वेता को धक्का देते दिखाई दे रहे हैं और बेटे को छीनते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही हल्ला मच गया है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा कि सच्चाई को सामने आने दो. ये वीडियो मेरे अकाउंट पर ज्यादा समय तक नहीं रहेगा. मैं इसे आगे डिलीट कर दूंगी. इसीलिए मेरा बेटा इससे डरता है. इस घटना के बाद मेरा बेटा महीने भर तक डरता रहा और ढंग से सो भी नहीं पाया. उसके हाथ में 2 हफ्ते दर्द था. वो आज पापा के आने की बात से घबरा जाता है. मैं अपने बेटे को इस मेंटल ट्रामा में नहीं जाने दे सकती हूं. मैं पूरी कोशिश करूंगी की मेरा बेटा शांत रहे. अगर ये शारीरिक हिंसा नहीं है तो क्या है? ये मेरी सोसाइटी का सीसीटीवी फुटेज है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि इससे पहले अभिनव ने श्वेता पर अपने बेटे को दूर कर देने का आरोप लगाया था. जिसके बाद श्वेता के इस वीडियो ने झगड़े में नया मोड़ ला दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

