Khatron Ke Khiladi 11: Shweta Tiwari और Vishal Aditya Singh का ये मजेदार डांस Video कर देगा आपको लोटपोट
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने आज अपने को-कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह संग अपना एक मजेदार डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
Khatron Ke Khiladi 11: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती और साउथ अफ्रीका से भी वो मजेदार कंटेंट पोस्ट करके अपने चाहनेवालों के बीच छाई हुई हैं. एक्ट्रेस इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए केप टाउन में मौजूद हैं जहां से वो अपनी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
एक्ट्रेस ने आज अपने को-कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) संग अपना एक मजेदार डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए श्वेता ने बताया कि वो बेहद खुश हैं. उन्होंने लिखा, "हां हां! ये हमारा हैप्पी डांस है. सवाल ये है कि हम खुश क्यों हैं?"
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 11: Anushka Sen हुईं रोहित शेट्टी के शो से एलिमिनेट?
पार्क में डांस करते श्वेता और विशाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और लोग इसपर काफी सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं. बात करें 'खतरों के खिलाड़ी 11' की मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि अनुष्का सेन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
इसके चलते वो शो से एलिमिनेट हो गई हैं.फिलहाल इसे लेकर शो के मेकर्स और अनुष्का सेन की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

