टीवी

क्या बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने जा रही हैं अंगूरी भाभी? शुभांगी अत्रे ने दी सफाई

बिग बॉस के मेकर्स ने अपने आगामी सीजन के लिए सेलेब्स से संपर्क करना शुरू कर दिया हैं. बिग बॉस के लिए आने वाले मशहूर हस्तियों के हर रोज़ नए नाम सामने आ रहे है, इसमें टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे का नाम सामने आ रहा हैं. इसी बीच एक्टर ने ऐसी ख़बरों पर रोक लगाते हुए कहा की वो बिग बॉस के घर का हिस्सा नहीं बनना चाहती.

क्या बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने जा रही हैं अंगूरी भाभी? शुभांगी अत्रे ने दी सफाई
शुभांगी अत्रे बिग बॉस 14 ऑडिशन

बिग बॉस सीजन 14 (Big Boss 14) जल्द ही कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. इस समय लॉकडाउन के कारण शूटिंग बंद हैं लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने कड़े नियमों के साथ शूटिंग शुरू करने के आदेश दिए हैं. ऐसे में बिग बॉस के मेकर्स ने अपने आगामी सीजन के लिए सेलेब्स से संपर्क करना शुरू कर दिया हैं. बिग बॉस के लिए आने वाले मशहूर हस्तियों के हर रोज़ नए नाम सामने आ रहे है, इसमें टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) का नाम सामने आ रहा हैं. इसी बीच एक्टर ने ऐसी ख़बरों पर रोक लगाते हुए कहा की वो बिग बॉस के घर का हिस्सा नहीं बनना चाहती.

आज तक के साथ बातचीत के दौरान शुभांगी अत्रे ने खुलासा करते हुए बताया कि,"हां यह बात सच हैं कि मुझे बिग बॉस सीजन 14 के लिए पुछा गया था लेकिन मैं भाभीजी घर हूं सीरयल कर रहीं हूं तो ऐसे में बिग बॉस के घर जाने का सवाल ही नहीं उठता." यह भी पढ़े: करीना कपूर खान ने लॉकडाउन के बीच की स्ट्रीट जॉगिंग, पैपराजी ने किया स्पॉट

 

View this post on Instagram

 

Yun hiiii,,,,,🦋🦋 #thoughtsbecomethings

A post shared by 🌼Shubhangi.A🌼 (@shubhangiaofficial) on

आगे बातचीत के दौरान बताया, " बिग बॉस जैसा शो मेरे लिए नहीं हैं. क्योंकि जो कंटेंट लोगों को चाहिए वो मैं नहीं दे सकती हूं. लेकिन अगर आगे जाकर मेरा फैसला बदल गया तो मैं बिग बॉस का हिस्सा बनूंगी."

शुभांगी अत्रे को लोग काफी पसंद करते हैं. हाल ही में, उसने चीन के उत्पादक का बहिष्कार करने के लिए पहला कदम उठाते हुए उसने अपना टिकटॉक अकाउंट डिलीट कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2020 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).