Gangs of Filmistan: शिल्पा शिंदे ने मैसेज और मेल के स्क्रीनशॉट शेयर किया, मेकर्स का ना फैलाए झूठ
शिल्पा ने अपना पक्ष रखते हुए साफ़ किया कि उन्होंने मेकर्स के सामने पहले ही अपनी परेशानी रख दी थी. लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया और उनके बारे में झूट फैलाया गया.
Gangs of Filmistan: शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और टीवी शो गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान (Gangs of Filmistan) के मेकर्स के बीच चल रही खींचतान बढ़ती जा रही है. सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के चलते शो छोड़ने का फैसला कर चुकी शिल्पा शिंदे ने मेकर्स के सामने पहले ही अपनी शिकायतें सामने रख दी थी. जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने शो प्रोड्यूसर्स को सुनील ग्रोवर और अन्य चीजों को लेकर कई शिकायतें की हुई हैं. शिल्पा ने अपना पक्ष रखते हुए साफ़ किया कि उन्होंने मेकर्स के सामने पहले ही अपनी परेशानी रख दी थी. लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया और उनके बारे में झूठ फैलाया गया.
ऐसे में शिल्पा शिंदे ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- प्रीति/ नीति सिमोस थोडा शर्म करें. स्क्रीनशॉट नहीं डालने को बोल रही थी और फिर खुद ही व्हाट्सएप की चैट मेरे रिप्लाई हाईड करके मीडिया को दे रही हो. अभी क्या मैं भी पूरी स्क्रिप्ट पोस्ट कर दूं. मैंने अभी फ्रंट पेज पोस्ट किया है. एक बार अपनी बात अच्छे से बताने के बाद मैं आपको दोबारा जवाब देने के लिए उत्तरदाई नहीं हूं. मेरी ना का मतलब ना होता है.
शिल्पा ने आगे लिखा कि मेरे बारे में झूट बोलना बंद करें असलियत सामने आ गई तो मिर्ची लगी क्या? अभी फोन कॉल भी है जहां मैंने साफ़ कर दिया था कि मुझे सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना. वो भी डाल दूं क्या?
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

