टीवी

हिना खान के 'कोमोलिका' बनने पर शिल्पा शिंदे ने इस तरह उड़ाया मजाक

'बिग बॉस - 11' देखकर ही दर्शकों को यह समझ में आ गया था कि हिना खान और शिल्पा शिंदे एक दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते हैं. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की - 2' में हिना 'कोमोलिका' का किरदार निभा सकती हैं और जब शिल्पा शिंदे से इस बारे में रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे

हिना खान के 'कोमोलिका' बनने पर शिल्पा शिंदे ने इस तरह उड़ाया मजाक
हिना खान और शिल्पा शिंदे (Photo Credits : Instagram)

'बिग बॉस - 11' देखकर ही दर्शकों को यह समझ में आ गया था कि हिना खान और शिल्पा शिंदे एक दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते हैं. बिग बॉस के घर के अंदर भी इन दोनों को कई बार एक दूसरे से भिड़ते हुए देखा गया था. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की - 2' में हिना 'कोमोलिका' का किरदार निभा सकती हैं और जब शिल्पा शिंदे से इस बारे में रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. उनका जवाब आपको हंसाएगा और साथ ही इस बात का भी अहसास दिलाएगा कि अभी भी ये दोनों एक दूसरे को अपना कॉम्पिटिशन समझते हैं.

शिल्पा शिंदे ने कहा कि, "क्या वो बिग बॉस के घर में भी कोमोलिका नहीं थी?" इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, "हिना एक अच्छी अभिनेत्री हैं और उनके लिए एक नेगेटिव किरदार निभाना मुश्किल नहीं होगा. अगर वो कॉमेडी शो करती तो शायद उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता.

आपको बता दें कि शिल्पा ने रियलिटी शो 'बिग बॉस -11' को जीता था और हिना खान इस शो में दूसरे स्थान पर रही थी. 'कसौटी जिंदगी की-2' की बात करें तो हाल ही में इस शो का एक प्रोमो रिलीज कर दिया गया था. लोगों को यह प्रोमो काफी पसंद आ रहा है और वे अपने पसंदीदा शो के वापिस लौटने से काफी खुश हैं. इस शो में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज निभाएंगी और अनुराग बासु के रूप में पार्थ समथान को देखा जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).