टीवी

Shehnaaz Gill Shocking Transformation: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हुए फैंस, देखें लेटेस्ट Photo

बिग बॉस 13 में सलमान खान ने शहनाज गिल को पंजाब की कैटरीना का खिताब दिया था. जिनकी मासूमियत पर दबंग खान भी पिगल गए थे. वहीं शहनाज के मस्तमौला मिसाज का हर कोई दीवाना हुआ था.

Shehnaaz Gill Shocking Transformation: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हुए फैंस, देखें लेटेस्ट Photo
शहनाज गिल (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 13 (Big Boss 13) में सलमान खान (Salman Khan) ने शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को पंजाब की कैटरीना का खिताब दिया था. जिनकी मासूमियत पर दबंग खान भी पिगल गए थे. वहीं शहनाज के मस्तमौला मिसाज का हर कोई दीवाना हुआ था. वहीं शो में  अपने मजाकिया अंदाज से वो अपने दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आई थी. शहनाज बिग बॉस के घर में क्यूट गोलुमोलू दिखाई दी. लेकिन शो से बाहर निकलने के बाद  शहनाज का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख कर आप दंग रह जाएंगे. पंजाब की कुड़ी फैट से फिट बन गई हैं.

शेहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी क्यूटसी सेल्फी शेयर की हैं. इस सेल्फी में वह काले पट्टियों के साथ हल्के नीले रंग की स्पेगेटी स्लिप में बहुत सुंदर लग रही है. वहीं खुले बाल एक्ट्रेस की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,"गुड निन्नी." इस खूबसूरत फोटो में शेहनाज का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन उनके फैंस ने नोटिस किया है और वो कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल का जबरदस्त लुक आया सामने, ब्लैक कलर की ड्रेस पहन ढा रही हैं कहर

 

View this post on Instagram

 

Gud nini 🥰❤️

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on

बता दें कि बिग बॉस से सुर्खियां बटोर ने  वाले सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल का गाना  यू-ट्यूब पर हिट हो गया है. यह गाना अभी भी लोगों की पसंद बना हुआ है और अभी तक 7 करोड़ से ज्यादा बार गाने के वीडियो को देखा जा चुका है. सिद्धनाज की यह जोड़ी उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).