Shehnaaz Gill Photos: कश्मीरी लुक में दिखी शहनाज गिल, खूबसूरती देख घायल हुए फैंस
शहनाज इस म्यूजिक वीडियो में बादशाह के साथ नजर आने जा रही है. दोनों की एक साथ फोटो भी सामने आ चुकी है. इस फोटो को बादशाह ने शेयर करने के साथ लिखा ये लड़की पागल है.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से चर्चा में रही शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आए दिन सुर्ख़ियों में रहती हैं. शो को खत्म हुए साल भर बीत चुका है लेकिन फैंस के बीच उनका क्रेज खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका रिश्ता आज भी फैंस को बेहद पसंद आता है. तो वहीं सिद्धार्थ और शहनाज भी आए दिन मीडिया के सामने अपना दम दिखाते रहते हैं. ऐसे में अब शहनाज एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल शहनाज इन दिनों कश्मीर में अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए पहुंची है. जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहें हैं.
ऐसे में शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो कश्मीरी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. बर्फ की वादियों में कश्मीरी परिधान में शहनाज गिल बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. शहनाज का ये लुक फैंस को दीवाना बना रहा है. आप भी देखिए शहनाज की ये तस्वीरें.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि शहनाज इस म्यूजिक वीडियो में बादशाह के साथ नजर आने जा रही है. दोनों की एक साथ फोटो भी सामने आ चुकी है. इस फोटो को बादशाह ने शेयर करने के साथ लिखा ये लड़की पागल है.
इसके अलावा शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने जा रहे हैं. जिसे श्रेया घोषाल और आर्को ने गाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

