टीवी

Shehnaaz Gill ने शॉर्ट्स पहनकर 'अरे ओ बेटा जी सॉन्ग' पर किया कमाल का डांस, Hot Video से नजरें हटा पाना मुश्किल

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को हाजिर हैं. इस बार सोशल मीडिया पर पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग उसे बार-बार देख रहे हैं. वीडियो में शहनाज क्लासिक सॉन्ग 'अरे ओ बेटा जी' (अलबेला फिल्म, 1951) पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

Shehnaaz Gill ने शॉर्ट्स पहनकर 'अरे ओ बेटा जी सॉन्ग' पर किया कमाल का डांस, Hot Video से नजरें हटा पाना मुश्किल
शहनाज गिल (Photo Credits: Instagram)

Shehnaaz Gill Dance Video: 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को हाजिर हैं. इस बार सोशल मीडिया पर पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग उसे बार-बार देख रहे हैं. वीडियो में शहनाज क्लासिक सॉन्ग 'अरे ओ बेटा जी' (Arre O Beta Ji)- (अलबेला फिल्म, 1951) पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. ये गाना हाल ही में पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'लूडो' में सुनने को मिला था जिसके बाद से ये एक बार फिर लोगों को काफी पसंद आया और इंटरनेटपर इस गाने की काफी चर्चा भी थी.

शहनाज ने इसी गाने पर शॉर्ट्स और पिंक हूडी पहनकर अपने स्टाइलिश अंदाज में डांस किया है. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग भी उसे बेहद पसंद कर रहे हैं. गाने में वो अपने टेडी बेयर के साथ बेहद हॉट अंदाज में डांस करती दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill-Sidharth Shukla Dance Video: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल नए साल का जश्न मनाने पहुंचे गोवा, देर रात पार्टी का वीडियो आया सामने

देखें शहनाज गिल का ये डांस वीडियो:

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के मगज 4 घंटों में इसे लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं. बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं. शो में वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी केमिस्ट्री के चलते भी दर्शकों का अटेंशन पा चुकी हैं.

शहनाज हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने एक म्यूजिक वीडियो के लिए गोवा में शूटिंग करके मुंबई लौटीं हैं. शहनाज ने गोवा में ही सिद्धार्थ के साथ अपने नए साल का जश्न मनाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).